शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम विश्वकर्मा योजना से गुरु शिष्य परंपरा को मिलेगा बढ़ावा – केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 17, 2023 9:16 अपराह्न

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर, 2023 को द्वारका, नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर “पीएम विश्वकर्मा योजना” का शुभारम्भ किया गया। इस योजना के तहत पारम्परिक कारीगरों और शिल्पकारों के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 70 स्थानों पर आयोजित किया गया था। इसी कड़ी में आज हिमालयन कम्युनिटी सेंटर, गढ़ी कैंट, देहरादून में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां योजना के लोकार्पण का सीधा प्रसारण लगभग 800 कारीगरों, एमएसएमई, गैर सरकारी संगठनों, एसएचजी द्वारा सजीव देखा गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री, पंचायती राज, भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल बतौर  मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उद्योग के औद्योगीकरण के कारण पारम्परिक कारीगर और शिल्पकार पिछड़ गए थे लेकिन विश्वकर्मा योजना अब ऐसे कारीगरों के जीवन को बदल देगी।

 अपने सम्बोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री के प्रयास का स्वागत किया और कहा कि यह योजना निश्चित रूप से कारीगरों के कौशल को विकसित करने में मदद करेगी ताकि वे अपने उत्पादन का अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकें और अपने शिल्प कौशल को जीवित रख सकें।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से निचले तबके के लोगों को समाज की  मुख्यधारा में लाना इस योजना का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से कारीगरी का काम करने वाले श्रमिकों को कमाई का बेहतर साधन उपलब्ध कराया जाएगा , जिससे उनकी आर्थिक स्तिथि में भी सुधर होगा। इसके अलावा, 18 चिन्हित क्षेत्रों में पारंपरिक काम करने वाले श्रमिकों और कारीगरों को उनके उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कहा की इस योजना से गुरु शिष्य परंपरा को भी बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री गणेश जोशी, लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और केंद्रीय लोनिवि के कई अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.