बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम मोदी ने मन की बात में नीती-माणा घाटी की महिलाओं का खासतौर पर किया जिक्र, कहा भोजपत्र पर दी गई भेंट उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से हैं एक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2023 2:56 अपराह्न

चमोली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के तहत देशभर में हो रहे अभिनव पहलों के बारे में अपनी बात साझा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नीती-माणा घाटी की महिलाओं का खासतौर पर जिक्र किया। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भोजपत्र पर दी गई महिलाओं की भेंट उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। मै इससे अभिभूत हूॅ। प्राचीन काल से हमारे शास्त्र और ग्रंथ इन्ही भोजपत्र पर सहेजे जाते रहे है। आज देवभूमि की महिलाएं इस भोजपत्र से बेहद सुंदर स्मृति चिन्ह और कलाकृतियां बना रही है। भोजपत्र की प्राचीन विरासत उत्तराखंड की जीवन में खुशहाली ला रही है। उत्तराखंड सरकार भोजपत्र से नए नए प्रोडक्ट तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ भोजपत्र की दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने काम भी कर रही है। जिन क्षेत्रों को कभी देश का आखिरी छोर माना जाता था उन्हें आज देश का प्रथम गांव मानकर विकास हो रहा है। यह प्रयास प्राचीन संस्कृति को संजोने के साथ ही महिलाओं की आर्थिकी का जरिया भी बन रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड धामी सरकार की भी खूब सराहना की।

दरअसल माणा गांव की महिलाओं ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था, जिसमें महिलाओं ने भोजपत्र को लेकर शुरू किए गए काम के लिए उनको धन्यवाद दिया था। विगत 21 अक्टूबर 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी सीमांत गांव माणा आए थे। इस दौरान बदरीनाथ में आयोजित सरस मेले में स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भोजपत्र पर तैयार एक अनूठी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट की थी। जिसके बाद पीएम ने जनजाति महिलाओं की खूब प्रशंसा की थी। नीति माणा गांव की महिलाओं ने इससे प्रेरित होकर भोजपत्र पर लिखी श्री बदरीनाथ की आरती और एक पत्र प्रेषित कर आभार जताया। पीएम ने इस पत्र को लेकर ट्वीट भी किया था, जिसके बाद महिलाओं के भोजपत्र से बनने वाले प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ गई है। उनको लगातार विभिन्न प्रोडक्ट बनाने के ऑर्डर मिल रहे है। महिलाओं का कहना है कि इससे उनको आर्थिक लाभ हो रहा है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

जिला प्रशासन द्वारा भोजपत्र से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कारगर प्रयास किए गए है। भोजपत्र स्मृति चिह्न बनाने के लिये महिलाओं को निरन्तर सुलेख प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दुर्लभ भोजपत्र को संरक्षित पौधशालाएं स्थापित की गई है।
 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.