रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिथौरागढ़ : मुनस्यारी में बादल फटने से हुई भारी तबाही, 03 की मौत, 07 लापता

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2020 10:55 पूर्वाह्न

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी लगातार दूसरे दिन जिले के मुनस्यारी और अन्य इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने से भारी तबाही हुई है। गैला गांव में मकान जमींदोज होने से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि पांच घायल हैं। टांगा गांव में भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से निकले मलबे के साथ तीन मकान भी बह गए।

सात लोगों के लापता होने की पुष्टि की गई है। एक दर्जन से अधिक गावों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। खतरे की जद में आए परिवारों को शिफ्ट किया जा रहा है। मुनस्यारी को जाने वाली सड़कें बंद हैं। मुनस्यारी और बंगापानी क्षेत्र में शनिवार रात को भी भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया था। गोरी नदी का जलस्तर बढ़ने से छोरीबगड़ गांव के पांच मकान बह गए थे। मुनस्यारी के धापा गांव में भूस्खलन के दौरान अपनी मां के साथ सुरक्षित स्थान की ओर जा रहा पांच साल का बच्चा भी बह गया था। जिसे कुच्छ आगे जाकर ग्रामीणों नें बचा लिया।

टनकपुर-तवाघाट सड़क दोबाट में भारी मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गई है। तवाघाट-घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क पर भी कई स्थानों पर मलबा आया है। चीन सीमा को जोड़ने वाले इस सड़क के बंद होने से पूजा के लिए जा रहे व्यास घाटी के सात गांवों के लोगों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी दिक्कत हो रही है। भूस्खलन से पेयजल योजनाएं भी बह गईं हैं। कुछ स्थानों पर पैदल पुल और रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मूसलाधार बारिश से मुनस्यारी में एसडीएम कार्यालय परिसर से निकले बरसाती नाले से सड़क रोखड़ में बदल गई है।

35 से अधिक दुकानों में मलबा घुसने से दुकान में रखा सारा सामान खराब हो गया है। अतिवृष्टि से मुनस्यारी के बलौटा गांव में कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। धारचूला में जौलजीबी में गोरी और महाकाली नदी का जल स्तर बढ़ने से संगम से लेकर दांतु खेड़ा के नदी किनारे रहने वाले पांच परिवारों के लोग सहम गए। इन परिवारों ने पूरी रात जागकर बिताई।

बुंगबुंग में भी बारिश से नुकसान हुआ है। मुनस्यारी और बंगापानी तहसीलों में आपदा को देखते डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बंगापानी पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दो टीमों का गठन कर क्षति का आकलन कर आज रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। बागेश्वर में जिले की पांच सड़कों में मलबा गिरने से यातायात बाधित है। सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, किसानों व बागवानों को मिली राहत
  • बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर कार्याशाला में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.