शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने शरीर की बनावट सामान्य से एकदम विपरीत व्यक्ति की जटिल सर्जरी कर दिया जीवनदान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2021 8:00 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक ऐसे व्यक्ति की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है,जिसके शरीर की बनावट सामान्य से एकदम विपरीत थी। उक्त व्यक्ति करीब एक साल से राज्य के कई नामी अस्पतालों में शल्य चिकित्सा के लिए चक्कर लगा चुका था, मगर किसी भी अस्पताल के चिकित्सक ने भी उनकी शरीर की आंतरिक बनावट को देखकर सर्जरी के लिए हामी नहीं भरी। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने शारीरिक बनावट के लिहाज से केस की जटिलता के बावजूद इस कार्य की सफलता के लिए चिकित्सकीय टीम की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि एम्स में मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत जी ने बताया कि संस्थान के सर्जरी विभाग में पेट की जटिल सर्जरी लैप्रोस्कोपी द्वारा तथा पेट के कई अंगों के कैंसर संबंधी कई उपचार भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।

टिहरी निवासी गंगा दत्त (44) काफी समय से पित्त की थैली (गाल ब्लेडर) की पथरी से पीड़ित थे। उन्होंने करीब सालभर पहले इसकी जांच कराई जिसमें पित्त की थैली में पथरी की जानकारी मिली। इसके बाद से वह देहरादून के कई बड़े मेडिकल संस्थानों व नर्सिंग होम में पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं, मगर कहीं भी उन्हें राहत नहीं मिली न ही कोई चिकित्सक उनके ऑपरेशन के लिए तैयार हुआ। इसकी वजह उनकी शारीरिक बनावट में शरीर के अंगों का एकदम वितरीत स्थानों पर होना बताया गया। बताया गया कि करीब 10 से 20 हजार लोगों में से एक इंसान की शरीर की बनावट में इस तरह का अंतर मिलता है। जिसमें व्यक्ति के अंग उल्टी दिशा में होता है। चिकित्सकों के अनुसार इस केस में भी यही था। पेशेंट का पित्त की थैली व कलेजा बाईं ओर था, जबकि वह सामान्यत: दायीं ओर होता है।

ऑपरेशन को अंजाम देने वाले शल्य चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पेशेंट की पित्त की थैली में पथरी व इन्फैक्शन की समस्या थी। जिसका पता उन्हें एक साल पहले चला था। जिसमें सामान्य मरीज में इस केस में दूरबीन विधि लैप्रोस्कोपी सर्जरी की जाती है। मगर मरीज के अंगों के निर्धारित स्थान की बजाए वितरीत दिशा में होने के चलते संभवत: चिकित्सकों ने सर्जरी के समय आने वाले दिक्कतों के मद्देनजर केस को नहीं लिया।

उन्होंने बताया ​कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की पित्त की थैली में अत्यधिक सूजन व मवाद भरी हुई थी,जिससे आसपास के अंग आंतें, चर्बी आदि पित्त की थैली पर चिपके हुए मिले। इससे यह सर्जरी और अधिक जटिल हो गई। मगर जटिलता के बावजूद इस सर्जरी को लैप्रोस्कोपी के द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। चिकित्सक के अनुसार मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सफलतापूर्वक सर्जरी को अंजाम देने वाली टीम में डॉ. आषीकेश कुंडल, डॉ. श्रुति श्रीधरन, डॉ. मनोज जोशवा, डॉ. सिंधुजा, डॉ. भार्गव, डॉ. श्रीकांत, डॉ. दिवाकर आदि शामिल थे।

यह थी इस सर्जरी में जटिलता

सामान्यत: किसी भी व्यक्ति के पित्त की थैली, कलेजा आदि दायीं ओर होते हैं। ऐसा हजारों में से किसी एक व्यक्ति में होता है, जो कि भ्रूण के विकास के समय ही सारे अंग उल्टी दिशा में हो जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार नॉर्मल व्यक्ति में पित्त की थैली के दायीं ओर होने से चिकित्सक मरीज के बायीं ओर खड़े होकर सर्जरी का कार्य करते हैं, मगर इस केस में दायीं ओर खड़े होकर बायीं ओर बनी पित्त की थैली का ऑपरेशन करना पड़ा। जो कि तकनीकिरूप से अधिक चुनौतिपूर्ण व जटिल होता है। इससे ऑपरेशन के दैरान हैंड आई कॉर्डिनेशन को मेंटेन करना कठिन कार्य था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
  • 26 साल बाद भी नहीं बनी नीति, बेरोजगार लैब टेक्नोलॉजिस्टों का फूटा गुस्सा; “सरकार जवाब दे – आखिर कब मिलेगा रोजगार?” 19 मई को सचिवालय कूच और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.