शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसैण में हो स्थाई एसडीएम की तैनाती, तहसील का किया घेराव

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2026 5:04 अपराह्न

चेतावनीः विधानसभा का घेराव करेंगे आठ मार्च

गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैण तहसील में स्थाई एसडीएम की नियुक्ति समेत सीएचसी में आपरेशन थिएटर की मांग को लेकर लोगों ने तहसील का घेराव किया। बताते चलें कि गैरसैण तहसील में लंबे समय से एसडीएम तैनात नहीं हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम की तैनाती को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में लोगों ने तहसील का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। भंडारी ने कहा कि पिछले साल क्षेत्रीय जनता के समर्थन और संघर्ष के चलते गैरसैण में एसडीएम की स्थाई नियुक्ति हो गई थी। इसके बावजूद कुछ माह पश्चात एसडीएम का तबादला कर दिया गया। एसडीएम के तबादले के बाद किसी की भी स्थाई तौर पर तैनाती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पिछले साल यह भी मांग की गई थी कि गैरसैण उप जिला चिकित्सालय में जल्द आपरेशन थिएटर की स्थापना होनी चाहिए। एडीएम तथा सीएमओ के लिखित आश्वासन के पश्चात भी यह मामला लटका पड़ा है। आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था का भरोसा भी दिया गया था। आंदोलन समाप्त होने के बाद इन मांगों को भी चलता कर दिया गया। बार एसासिएशन के अध्यक्ष केएस बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कामेश्वरी देवी समेत वार्ड सदस्यों, प्रधानों तथा महिलाओं ने भी आंदोलनकारियों को संबोधत किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसील में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि यदि विधानसभा सत्र से पूर्व गैरसैण में स्थाई एसडीएम की नियुक्ति और आपरेशन थिएटर की मांग नहीं मानी गई तो आठ मार्च को विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

धरने में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, वार्ड सभासद उमा ढौंढियाल, गोबिंद सिंह, दयाल सिंह, हरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, प्रधान दीवानी राम, जसवंत सिंह, मीना देवी, प्रदीप कुँवर, पूर्व छात्रसंघ महासचिव संदीप धीमान, विपुल गौड़, पंकज रावत, मनमोहन सिंह नेगी, दीपक कंडारी, अनुज मेहरा, सौरभ तोपवाल, अविनाश पंत, रिया पंवार, मेघा पवार, ज्योति नेगी समेत तमाम लोग शामिल रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.