गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, आमवाला न्याय पंचायत में लगा बहुउदेशीय शिविर, 921 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 24, 2026 5:16 अपराह्न
  • शिविर में उमडा जन सैलाब, 81 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण
  • शिविर में 360 लोगों की स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क सेवाओं का वितरण
  • ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः आमवाला में 921 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।

देहरादून : सुशासन, संवेदनशील प्रशासन एवं जनसेवा संकल्प के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत शनिवार को विकासखंड सहसपुर की न्याय पंचायत आमवाला में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से कुल 921 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में कनिष्ठ प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ग्रामीणों द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष कुल 81 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि उनका प्राथमिकता एवं समयबद्ध रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी सूचना संबंधित शिकायतकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया एवं पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट सहित अन्य योजनाओं के लाभ वितरित किए।

शिविर में प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 12 शिकायतें विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग की 10, सिंचाई एवं वन विभाग की 9-9, राजस्व, पेयजल एवं आडब्ल्यूडी की 8-8, शिक्षा एवं ग्राम्य विकास की 3-3 तथा पशुपालन, पंचायत राज, नलकूप, कृषि एवं उरेडा विभाग की 1-1 शिकायतें दर्ज की गईं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में एलोपैथिक में 215, होम्योपैथिक में 90 एवं आयुर्वेदिक में 55 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। पशुपालन विभाग द्वारा 70 पशुपालकों को पशु औषधियां वितरित की गईं। राजस्व विभाग द्वारा 23 प्रमाण पत्र जारी किए गए। डेयरी विभाग द्वारा 35, कृषि विभाग द्वारा 23 एवं उद्यान विभाग द्वारा 30 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 31 पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृत की गई। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 30 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। बाल विकास विभाग द्वारा 125 तथा पंचायती राज विभाग द्वारा 05 मामलों का निस्तारण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 08 श्रमिकों को पंजीकरण योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त बाल विकास, एनआरएलएम, श्रम, मत्स्य, विद्युत, पेयजल निगम, शिक्षा, रीप, डेयरी एवं ग्राम्य विकास विभागों के माध्यम से भी अनेक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में कनिष्ठ प्रमुख धीरज गुलेरिया, ग्राम प्रधान विवेक, रजनी नेगी, विकास जोशी, मंजू पंवार, तनुजा घले सहित तहसीलदार विवेक राजौरी, खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

1 of 10
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा, श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़, सजने लगा श्री दरबार साहिब, रौनकों में लगे चार चांद
  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.