मंगलवार, जुलाई 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2020 3:41 अपराह्न

यमकेश्वर/ पौड़ी : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के यमकेश्वर तहसील अन्तर्गत फूलचट्टी गंगातट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा अतिंम यात्रा में शामिल हुए।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत, काबीना मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिह रावत, विधायक महेन्द्र भट्ट, तथा स्वामी चिदानंद मुनि, स्वामी बाबा रामदेव, संगठन मंत्री अजय, भाजपा के राष्ट्रीय सहमहामंत्री शिव प्रकाश, उत्तर प्रदेश के एडिशनल कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी भारत भूषण रावत, सहित अन्य गणमान्य ने फूलचट्टी गंगाघाट में पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रदांजलि दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेद्र ने दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट जी का अपना एक अलग व्यक्तित्व था वह एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। यमकेश्वर ब्लॉक में किये गये उनके सामाजिक योगदान के लिये उनको हमेशा याद किया जायेगा। यमकेश्वर में स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट जी द्वारा एक महाविद्यालय की स्थापना भी की गई थी जहां आज सैकड़ों बच्चे अध्यनरत है। उनका शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है।

अंतिम संस्कार से पूर्व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्व. आनन्द सिंह बिष्ट के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होने पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर, शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, नगर पंचायत जौंक स्वर्गाश्रम अध्यक्ष माधव अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, उपजिलाधिकारी श्याम सिह राणा, एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज असवाल आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार शोकाकुल परिवार की ओर से बडे बेटे मानवेंद्र सिह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

Discussion about this post

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा 2025 : मंगलौर पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए जब्त किए अवैध डंडे, कांवड़ियों को दी शांतिपूर्ण यात्रा की सीख
  • ‎श्रावण मास में दिनचर्या और जीवनशैली बहुत जरूरी – डॉ. अवनीश उपाध्याय
  • रुद्रप्रयाग : सीएमओ की तत्परता और जिला अस्पताल के बेहतर इलाज से महिला को मिला नया जीवन, सभी जांचें और उपचार निःशुल्क
  • मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया
  • मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा में गुणात्मक सुधार के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास के मुद्दों पर मांगा मार्गदर्शन, नंदा राजजात व महाकुंभ आयोजन के लिए मांगा विशेष पैकेज
  • ज्वैलर्स शॉप चोरी के दो और आरोपित गिरफ्तार
  • प्रथम चरण के पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आंवटित
  • अवरूद्ध रास्ते बन रहे चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के राह में रोड़ा
  • आईकेएस में आभास का रिसर्च पेपर में चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.