थलीसैंण गढ़वाल (वीरेंद्र रावत )। उत्तराखंड के प्रकृति का प्रतीक लोकपर्व हरेला के अवसर पर विकास खंड थलीसैंण में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जल स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को बचाने के लिए जगह जगह पौधरोपण किया गया। उत्तराखंडी लोकपर्व हरेला के अवसर पर थलीसैण थाने पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर व चिकित्सालय परिसर में पेड़ लगाये गए है

वहीं थाना थलीसैंण थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में थानाकर्मियो द्वारा पशु चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्र में बने कोविड 19 दृष्टिगत बने पोस्ट बूगीधार, बैजरो, वेदीखाल, बीरोंखाल व चौरीखाल में भी पुलिस कर्मियों द्वारा पौधारोपण किया गया।







Discussion about this post