पौड़ी : सूबे के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालय में पहुंच कर हरेला महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कर धरा को हरा भरा बनाये रखना तथा पर्यावरण हितैशी बनने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि प्रकृति की इन वनस्पति के स्वच्छ आवो हवा ही हमें स्वस्थ्य जीवन के लिए सहायक है। आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिह रावत सहित अन्य गणमान्य ने भी शिरकत किया। जबकि शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विद्यायक दिलीप रावत ने राजकीय इण्टर कालेज रिखणीखाल में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत द्वारा आहुत बैठक में वर्चुअल क्लास के माध्यम से प्रतिभाग किया।

शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा की जा रही विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा को लेकर वीर सैनिकों के पराक्रम से रूबरू किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के सुरक्षा एवं विकास के लिए लोकहित से जुडे कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्वागीण विकास हेतु अध्यापकों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। कहा कि विद्यालय शिक्षा को अच्छी प्लेटॅफार्म तैयार कर भावी पीढ़ी के भविष्य को सवारने का कार्य करेंगे तथा हम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से अपनी पहचान बनायेगे। उन्होने हरेला पर्व पर सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य करने को कहा।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षा मंत्री आज रा.बा.इ.का. लैसडोन, रा.इ.का. जयहरीखाल, रिखणीखाल, सिद्धखाल, जनता इण्टर कालेज सिमड़ी, राजकीय इण्टर कालेज धुमाकोट, खिरेरीखाल आदि विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इससे पूर्व रविवार को राजककीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आमसौड दुगड्डा कोटद्वार में हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मनोहर देवरानी, अपर निदेशक शिक्षा महावीर सिह बिष्ट, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौडियाल, डीपीआरओ एम.एम.खान, बीडीओ शिव प्रसाद थपलियाल, मण्डल अध्यक्ष राकेश देवरानी सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




Discussion about this post