रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताराकुण्ड मंदिर स्थल एवं ट्रैक का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 17, 2020 9:36 अपराह्न

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी ने किया निरीक्षण

पौड़ी : जनपद के विकास खण्ड थलीसैण के सांसद आदर्श ग्राम सभा सिरतोली में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों ने गत बैठक की दिशा निर्देश के क्रम में अपनी विभागीय योजना को धरातल पर उतारने हेतु कवायद शुरू कर दी। जिसके तहत बुधवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने ग्रामसभा सिरतोली का भ्रमण कर, लोगों को सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजना की जानकारी दी। पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु ताराकुण्ड मंदिर स्थल एवं ट्रैक का किया निरीक्षण।

गांव में पर्यटन को बढावा देने हेतु डीटीडीओ खुशाल सिह नेगी ने गांव में बने परंपरागत भवनों का निरीक्षण करते हुए भवन स्वामियों से होमस्टे पंजिकरण, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के अन्तर्गत परंपरागत भवनों का जीर्णोद्वार करने तथा वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने ग्रामीणों को अपनी पारंपरिक कार्य के साथ अपनी घरों के खाली पडे़ कमरों में होमस्टे संचालन करने को कहा। जिससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटक को सुगम सुविधा उपलब्ध होने पर स्वरोजगार को बढावा मिल सकेगा।

इसके उपरान्त डीटीडीओ खुशाल सिह नेगी ने क्षेत्र में पर्यटकों को विचरण हेतु संभावनाऐं तलाशते हुए ग्रामीणों से पर्यटक, धार्मिक एवं रमणीक स्थल आदि के बारे में जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों ने गांव के ठीक ऊपर प्राचीन ताराकुण्ड, शिव मंदिर, रमणीक स्थल के बारे में जानकारी दी। जिसको लेकर उन्होने ग्रामीणों के साथ उक्त स्थल का पैदल टेªक कर, ताराकुण्ड पर्यटक स्थल पहुंचे। जहां उन्होने जलाशल एवं मंदिर व पर्यटक स्थल का निरीक्षण भी किया। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि ताराकुण्ड एवं शिव मंदिर में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

इस दौरान डीटीडीओ एवं सेवायोजन अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। ग्रामीणों ने सिरतोली ग्राम सभा को आदर्श सांसद ग्राम चयनित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत एवं गढवाल सांसद तीरथ सिह रावत व क्षेत्रीय विधायक/उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश नौटियाल, राजेश रावत, आनंद सिह नेगी, सुरेश रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
  • चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार
  • देहरादून में हुई फ्लिपकार्ट मिनट्स की लॉन्चिंग, तेज डिलीवरी और रोजगार के नए अवसरों के साथ स्थानीय सेलर्स और किसानों के विकास को मिलेगी गति
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – सीएम धामी
  • चारधाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • आईएमस यूनिसन विश्वविद्यालय में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
  • ग्रामोत्थान परियोजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का आधार, दुग्ध उत्पादन और विपणन से महिलाओं को घर बैठे बेहतर आय
  • दून इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट
  • चारधाम यात्रा : सुबह चार से रात दस बजे तक ही यात्री वाहन संचालन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.