सोमवार, अप्रैल 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लायी जाए – सीडीओ आशीष भटगांई

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 18, 2020 9:32 अपराह्न

पौड़ी : विकास भवन सभागार पौड़ी में आज मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य व राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम की बैठक आयोजित हुई। उन्होने लिंगानुपात के तर्क संगत आकडे़ न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए, संबंधित ब्लाक कॉडिनेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये, साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सही आंकडे के साथ अगली बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लायी जाए। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति पखवाडा को सफल बनाने हेतु तथा तम्बाकू नियंत्रण के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु सरकारी कार्यालयों विद्यालय परिसर में प्रचार सामाग्री साईन बोर्ड आदि लगाने तथा एक्ट के तहत चालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2020 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम पखवाडा को सफल बनाने हेतु कोविड 19 के तहत जारी गाईड लाइन का अनुपालन करें। उन्होने कहा कि 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को आशाओं के माध्यम से घर-घर जाकर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाना सुनिश्चित करेंगे। वहीं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद के 15 विकासखंड़ों में दस टीमें कार्यरत हैं। जो कि इन दिनों कोविड 19 के तहत अपने सेवा दे रहे है। साथ ही राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में तम्बाकू नियंत्रण को लेकर प्रचार सामाग्री पोस्टर इत्यादि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होने वृहद स्तर पर प्रचार- प्रसार तथा सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू के उपयोग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही अमल में लाने तथा विभागीय कार्यालयों में साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिला सलाहकार समिति पीसीएनडीटी की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में शिशु लिंगानुपात में अधिक अंतर आने पर सही डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

साथ ही उन्होने जनपद में संचालित समस्त अल्ट्रासाउड सेन्टर की जानकारी लेते हुए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिये। गत वर्ष के लिंगानुपात 2019-20 के तहत 1000 पर 950 बालिका है। वहीं उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि गुड्डा गुड्डी कार्यक्रम के तहत आंकडा संकलित कर, रेखीय विभाग के साथ समन्यवय स्थापित करते हुए सही रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करेंगे। संचालित योजना में आ रही कमी के फलस्वरूप उसके सही निस्तारण हेतु पूर्व तैयारी तथा संवेदनशील के प्रति कार्यो को सही तरीके से संपादन हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इंप्लीमेंट होना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बहुखंड़ी, एसीएमओ रमेश कुंवर, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, डीपीआरओ एमएम खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, डॉ. एसएम शुक्ला, निम्नी कुकरेती, दुर्गा नेगी, मनमोहन पटवाल, आशीष रावत, श्वेता गुसांई सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
  • स्लाइडिंग जोनों पर सख्ती, 10 मिनट से ज्यादा नहीं रुकेगा ट्रैफिक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.