बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंजाब नेशनल बैंक ने आत्म निर्भर भारत ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2020 4:56 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम सभा मोल्ठी में आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशन पर पंजाब नेशनल बैंक के तत्वाधान में आत्म निर्भर भारत ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा गोद लिए गये मोल्ठी गांव में आयोजित गोष्ठी तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। जिससे रोजगार के साथ ही आर्थिकी भी मजबूत हो सके। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ग्राम सभा मोल्ठी में एक स्टाॅल लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों के नए खाते खोले गए साथ ही किसान के्रडिट कार्ड, रूपए डेबिड कार्ड बनाये तथा किसानों की केवाईसी भी की गई। जिसमें बैंक से ऋण लेना, होमस्टे, मुर्गी बाड़ा, पशुपालन, बकरी बाड़ा सहित जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को दी गई।

शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख प्रताप सिंह रावत ने बताया कि आगामी 3 माह तक पीएनबी के द्वारा ग्राम सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसान के्रडिट कार्ड, कृषि ऋण, शिक्षा ऋण, अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने स्थानीय युवाओं को दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे याजना की जानकारी देते हुए कहा कि पुराने भवनों का जीर्णोद्वार कर होमस्टे के रूप में विकसित कर सकते हैं। इसमें सरकार द्वारा 33 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि होमस्टे के लिए आॅनलाइन पंजीकरण आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को वाहन के लिए ऋण लेकर स्वरोजगार से जुड़ने का आवह्न भी किया। इस अवसर पर डीसीओ पीएनबी कुनाल संजय मेहता ने कहा कि लोगों को सरकार की बैंक संबंधी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मोल्ठी गांव में लगभग 300 से अधिक जनधन खाते खोले गए। साथ ही मोल्ठी गांव के 100 से अधिक ग्रामीण किसान क्रेडिट कार्ड लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर नावार्ड बैंक अधिकारी भपेंद्र सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मृणालिनी मेवार, मार्केटिंग अधिकारी मनविन्दर सिंह, ग्राम प्रधान बीना मंमगाई, सुमित कुमार, विपिन पुंडीर, पवन भट्ट सहित आदि उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.