मंगलवार, फ़रवरी 7, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
7th फ़रवरी 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

राजस्व क्षेत्र में हुयी हत्या की गुत्थी को पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझाया, एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में फरार हत्यारोपी को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग।

राजस्व क्षेत्र में हुयी हत्या की गुत्थी को पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझाया, एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में फरार हत्यारोपी को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
शेयर करें !
posted on : फरवरी 21, 2023 4:47 अपराह्न
 
पौड़ी : राजस्व क्षेत्र में हुयी हत्या की गुत्थी को पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में सुलझाया, एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में फरार हत्यारोपी को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार । राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग। 16 जनवरी 2023 को वादी श्री चमन लाल पुत्र राम लाल, निवासी सिगड्ड़ी, पट्टी उदयपुर मल्ला-05 ने राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर मल्ला-05 यमकेश्वर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि 13 जनवरी 2023 को मेरा भाई प्यारे लाल सियालकट तोक में मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसके सर से खून बह रहा था एवं हत्या का संदेह विक्रम सिंह नाम के व्यक्ति पर व्यक्त किया। वादी की प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर मल्ला पर मु0अ0सं0-01/2023, धारा 302 भा0द0वि बनाम विक्रम सिंह पंजीकृत किया गया। अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ।
जघन्य अपराध से सम्बन्धित घटना के दृष्टिगत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा अभियोग स्थानान्तरित होते ही घटना की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये उक्त विवेचना तत्काल थाना लक्ष्मणझूला पर नियुक्त उपनिरीक्षक प्रताप सिंह के सुपुर्द कर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हेतु अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा अविलम्ब ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुये सर्विलान्स की मदद से जानकारी प्राप्त की गयी। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम देर रात्रि गैर प्रान्त हरियाणा रवाना हुयी। जहाँ त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त विक्रम सिंह उर्फ बिक्की को 24 घण्टे के अन्दर जगाधरी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने पर पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु रू0 2,500/- का नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की गयी।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि घटना के दिन उसके द्वारा शराब का सेवन किया गया था और गाँव के पास ही नदी के पास चला गया था। वहाँ प्यारे लाल जो कि पहले से ही नशे में था मेरे पास आया और बहस करने लगा व गन्दी-गन्दी गालियां देने लगा और धक्का देकर मुझे गिरा दिया। जिस पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने प्यारे लाल को नीचे गिराकर उसके सर पर पत्थर से वार किये। जब उसके सिर से खून निकला तो मैं वहा से चुपचाप अपने घर जाकर सो गया और अगले दिन बिना बताये घर से भाग गया।
ग्राम प्रधान चन्द्रमोहन सिंह रौथाण ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे से वार्ता कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जानकारी प्राप्त होते ही एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लिया गया। तथा पुलिस टीम द्वारा लगभग 12 घण्टे के अन्तराल में ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। राजस्व क्षेत्र यमकेश्वर में हुयी इस प्रकार के जघन्य हत्याकाण्ड का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के मार्गदर्शन में लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही एवं घटना का शीघ्र अनावरण करते हुये फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा पौड़ी पुलिस का सहृदय आभार प्रकट किया गया। ग्राम प्रधान चन्द्रमोहन सिंह रौथाण ने यह भी बताया कि पौड़ी पुलिस द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये घटना के शीघ्र अनावरण से यमकेश्वर क्षेत्र के ग्राम वासियों के मध्य पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना बढ़ी है। 

अभियुक्त का नाम पता

  • विक्रम सिंह उर्फ बिक्की पुत्र प्रेम सिंह, निवासी- ग्राम सिगड्ड़ी, पो- नैल, पट्टी-उदयपुल मल्ला-05, तहसील-यमकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0-01/2023, धारा 302 भा0द0वि बनाम बिक्रम सिंह

पुलिस टीम

  •   प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई
  • उपनिरीक्षक प्रताप सिंह
  • मुख्य आरक्षी अनिल यादव
  • मुख्य आरक्षी  सुमन

हाल के पोस्ट

  • देहरादून : डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 112 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • चमोली : जनशक्ति सोसाइटी के संचालकों की संपत्ति होगी जब्त, गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा हुआ दर्ज
  • महिला ने पेश की मानवता की मिशाल, हिरन के बच्चे को दिया नया जीवन
  • अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस लाईन का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की मुलाकात, चार धाम यात्रा के लिये अलग से बजट की रखी मांग, ऊधमसिंह नगर में एम्स सैटालाइट सेंटर के उद्घाटन को किया आमंत्रित
  • केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केन्द्रीय विश्वविद्यालय व एनआईटी श्रीनगर में कुलसचिवों की तैनाती की रखी मांग, एनसीईआरटी नई दिल्ली के विद्या समीक्षा केन्द्र का किया भ्रमण
  • नगर निगम रूडकी की 13 फरवरी को होगी बोर्ड बैठक, मेयर गौरव गोयल ने दी जानकारी
  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी 
  • विकास कार्यों में भेदभाव किए बिना सभी कामों को प्राथमिकता से करा जाएगा पूरा – मेयर गौरव गोयल
  • एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह ने किया थाना बुग्गावाला का अर्द्धवार्षिक निरिक्षण, अस्लाह एम्युनेशन और रजिस्टर व साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को परखा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.