शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वीकेंड पर मसूरी पैक, सड़कों पर वाहनों की कतार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2026 1:18 अपराह्न

देहरादून/मसूरी। तीन दिन की लगातार छुट्टियों के चलते उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के पहुंचने से किंक्रेग-लाइब्रेरी मार्ग, गांधी चौक और लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए और लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

वीकेंड और छुट्टियों को देखते हुए देहरादून पुलिस ने मसूरी, चकराता, ऋषिकेश और शहर के प्रमुख मार्गों के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। पुलिस ने पर्यटकों से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

मसूरी जाने के लिए दो प्रमुख रूट

दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहनों के लिए एक्सप्रेस-वे से डाटकाली के रास्ते मसूरी जाने की स्थिति में ट्रैफिक को आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, जोहड़ी तिराहा, पुरकुल गांव और कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

यातायात दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर, कैंट चौक, सर्किट हाउस तिराहा, बीजापुर गांव, किमाड़ी और हाथीपांव होते हुए मसूरी भेजने की व्यवस्था की गई है।

चकराता जाने वालों के लिए अलग व्यवस्था

चकराता जाने वाले वाहनों को डाटकाली, आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, जीएमएस रोड, सेंट ज्यूड चौक, नया गांव-सिंघनीवाला, न्यू देहरादून-पांवटा फ्लाईओवर, लांघा रोड और विकासनगर की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा बल्लूपुर, कौलागढ़, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, किमाड़ी, लंबीधार, हाथीपांव और जीरो बैंड के रास्ते भी यातायात संचालित किया जाएगा।

ऋषिकेश-हरिद्वार से आने वालों के लिए रूट

ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए एयरपोर्ट तिराहा, एसडीआरएफ तिराहा, थानो रोड, महाराणा प्रताप तिराहा, पुलिया नंबर छह, लाडपुर तिराहा, सहस्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा, कुठालगेट होते हुए मसूरी पहुंचने का मार्ग निर्धारित किया गया है।

डोईवाला से आने वाले वाहनों को मोहकमपुर फ्लाईओवर, कैलाश अस्पताल से यू-टर्न, जोगीवाला, पुलिया नंबर छह, लाडपुर और सहस्रधारा क्रासिंग होते हुए मसूरी भेजा जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर डोईवाला-मियांवाला-नत्थूवाला मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

मसूरी से वापसी के लिए भी रूट तय

मसूरी से आशारोड़ी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए कुठालगेट, पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर, दिलाराम, ईसी रोड, फव्वारा चौक, रिस्पना पुल, आईएसबीटी और आशारोड़ी का रूट निर्धारित किया गया है।

ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठालगेट, पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर, किरशाली चौक, सहस्रधारा रोड, मालदेवता और थानो रोड होते हुए ऋषिकेश भेजा जाएगा। हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए भी इसी मार्ग से भानियावाला होते हुए आगे जाने की व्यवस्था की गई है।

शहर में भी दबाव बढ़ने पर डायवर्जन

देहरादून शहर में भी पर्यटकों की आवाजाही के कारण यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में अलग-अलग स्थानों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। पेसिफिक मॉल के आसपास दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले वाहनों को इंद्रबाबा मार्ग, कैनाल रोड और ग्रेट वैल्यू तिराहा की ओर भेजा जाएगा।

सेंट्रियो मॉल क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर एनेक्सी तिराहा से आने वाले वाहनों को सीएसडी तिराहा और बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सहस्रधारा क्षेत्र में यातायात बढ़ने पर सहस्रधारा मार्केट से वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जाएगा। गुच्चूपानी में दबाव बढ़ने पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग फुल होने पर तीन चरणों में व्यवस्था

मसूरी में पार्किंग व्यवस्था को भी तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। सामान्य स्थिति में किंक्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर यातायात चलता रहेगा।

मसूरी में उपलब्ध पार्किंग क्षमता के 90 प्रतिशत तक भर जाने पर प्लान-बी लागू किया जाएगा। इसके तहत पर्यटक वाहनों को किंक्रेग पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा और पर्यटकों को स्थानीय टैक्सियों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

किंक्रेग पार्किंग भी पूरी तरह भर जाने पर प्लान-सी लागू होगा। इस स्थिति में गज्जी बैंड से वाहनों को हाथीपांव रोड की ओर डायवर्ट कर जीरो प्वाइंट की दिशा में भेजा जाएगा। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कराया जाएगा।

पर्यटकों से पुलिस की अपील

लगातार तीन दिन की छुट्टियों के कारण मसूरी समेत उत्तराखंड के अन्य पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पुलिस ने पर्यटकों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने, सड़क किनारे वाहन पार्क नहीं करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है। पुलिस का उद्देश्य भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और पर्यटकों को अनावश्यक जाम से बचाना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
  • गांधी के विचार आज भी समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा – IAS बंशीधर तिवारी
  • गाली-गलौज और धमकी के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार
  • 12 साल बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी को एशियाड में मिला स्वर्ण
  • ऋषिकेश के पुल पर रोने लगी विदेशी महिला, बताई वजह
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
  • लंबित ई-चालान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वाहन जब्ती से लेकर RC और PUC सेवाओं पर रोक के निर्देश
  • वीकेंड पर मसूरी पैक, सड़कों पर वाहनों की कतार
  • धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • नंदा जात यात्रा में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.