मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जा रहा है राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2021 8:05 अपराह्न

पौड़ी : भारत सरकार द्वारा “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के तहत सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की जान बचाने वाले एवं उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले गुड सेमेरिटन के बचाव के लिए अस्पतालों, पुलिस और अन्य सभी प्राधिकरणों को निर्देश जारी किये गये हैं। ज्ञातव्य है कि 18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 तक “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” मनाया जा रहा है।

सचिव जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति/सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की जान बचाने वाले एवं उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले गुड सेमेरिटन के बचाव के लिए जारी निर्देशों के तहत किसी सड़क दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी सहित कोई भी गुड सेमेरिटन किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर जा सकता है तथा उसे तुरन्त जाने की अनुमति दे दी जायेगी और उससे कोई प्रश्न नहीं पूछा जायेगा। सिवाय सिर्फ प्रत्यक्षदर्शी के जिसे पता बताने के बाद जाने दिया जायेगा। सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने वाले अन्य नागरिकों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकारों द्वारा गुड सेमेरिटन को उचित ईनाम दिया जायेगा तथा वह किसी सिविल तथा आपराधिक दायित्व के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। साथ ही गुड सेमेरिटन जो पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस को सूचना दें अथवा आपातकालीन सेवाओं के लिए फोन काॅल करे, उसे अपना व्यक्तिगत विवरण देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा बल्कि इसे स्वैच्छिक तथा वैकल्पिक माना जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार उन लोक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी जो गुड सेमेरिटन को अपना नाम अथवा व्यक्तिगत विवरण के लिए बाघ्य करेंगे। गुड सेमेरिटन के दुर्घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने पर भी पुलिस द्वारा उससे जांच पड़ताल हेतु एक ही बार पूछताछ की जायेगी। पूछताछ के दौरान वीडियो कांफ्रेंस का विस्तृत रूप से उपयोग किया जायेगा। कोई भी पंजीकृत सार्वजनिक एवं निजी अस्पताल गुड सेमेरिटन को न रोके अथवा पंजीकरण और भर्ती लागतों के लिए भुगतान की मांग न करें, जब तक कि गुड सेमेरिटन घायल व्यक्ति के परिवार का सदस्य अथवा सगा-संबंधी न हो। सड़क दुर्घटना से संबंधित किसी आपातकालीन परिस्थिति में जिस समय डॉक्टर से चिकित्सीय देखभाल प्रदान किये जाने की आशा की जाती है, किसी डॉक्टर द्वारा प्रतिक्रिया के अभाव में उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। सभी अस्पताल अपने प्रवेश द्वारा पर हिन्दी, अंग्रेंजी एवं उस राज्य की देशी भाषा में एक चार्टर प्रकाशित करेंगे कि वे किसी गुड सेमेरिटन को नहीं रोकंेगे अथवा किसी पीड़ित के उपचार के लिए उसे धन जमा करने को नहीं करेंगे। साथ ही गुड सेमेरिटन के बचाव के लिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये गये हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.