मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना : दुग्ध को बनाये स्वरोजगार, 15 जुलाई तक करें आवेदन

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2020 5:03 अपराह्न

पौड़ी : वैश्विक महामारी कोविड 19 को लेकर, लॉक डाउन के कारण प्रदेश में वापसी कर रहे प्रवासियों हेतु स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्रदेश में रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन सुलभ कराने हेतु डेयरी विकास विभाग द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना तथा गंगा गाय महिला डेयरी योजना अंतर्गत 3 एवं 5 दुधारू पशुओं के क्रय हेतु 25% अनुदान तथा नगरीय क्षेत्रों में आंचल मिल्क बूथ स्थापना हेतु 20% अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष दुग्ध संघ श्रीनगर गढ़वाल हरेंद्र पाल सिंह नेगी ने बताया कि योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन पत्र 15 जुलाई 2020 तक गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, श्रीनगर गढ़वाल से प्राप्त किए जा सकते हैं। कहां कि योजना से पलायन पर रोक लगेगी तथा पर्वतीय क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी। तीन दुधारू पशु हेतु रूपये 246500 का प्रावधान है जिसमें से रूपये 61625 अनुदान, रूपये 24650 लाभार्थी अंश एवं रूपये 160225 ऋण होगा । पांच दुधारू पशुओं हेतु रूपये 407250 का प्रावधान है जिसमें से रूपये 101813 अनुदान, रूपये 40725 लाभार्थी अंश एवं रूपये 264 712 ऋण होगा।

प्रधान प्रबंधक चौधरी हरि सिंह गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड श्रीनगर गढ़वाल द्वारा बताया गया कि दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों में हो रही मिलावट को उपभोक्ताओं द्वारा स्वयं अपने घर पर परीक्षण करने हेतु उपकरण, दुग्ध जांच स्ट्रिप एवं जांच की विधि विषयक पंपलेटस निशुल्क उपलब्ध कराने की योजना का शुभारंभ दुग्ध विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ धन सिंह रावत द्वारा 1 जून को श्रीनगर गढ़वाल में किया गया। उन्होंने बताया कि उपकरण आंचल डेरी श्रीनगर गढ़वाल द्वारा कोटद्वार,पौड़ी, श्रीनगर एवं रुद्रप्रयाग में संचालित किए जा रहे हैं। सचल मिल्क वेडिंग वाहन से अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर अंकित कराते हुए निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। जनपद पौड़ी हेतु 1000 परिवारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों से उपभोक्ता अपने स्वयं तथा आस-पड़ोस के परिवारों के दूध की जांच स्वयं कर सकेंगे। इस योजना से दूध में होने वाली मिलावट पर रोक लगेगी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.