शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

होम स्टे एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की बैठक सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2020 4:53 अपराह्न

पौड़ी : होमस्टे, वाहन व गैर वाहन के क्षेत्र में अपना स्वरोजगार संवारने हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे आवेदकों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के सम्मुख साक्षात्कार दिया। उन्होने आवेदकों की स्वरोजगार के प्रति योजनाओं में रूचि को देखते हुए, उनके व्यवसायिक कार्य के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि सरकार आपको आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग कर रही है, लेकिन आपको दृढ़ संकल्प के साथ अपनी योजनाओं को व्यवसायिक विस्तार देना होगा। बैंकों के साथ अपना तालमेल अच्छा बनाये ताकि अपने साथ आप अन्य खाली हाथों को भी रोजगार दे सकें। साक्षात्कार में होम स्टे के 13 आवेदन में से 12 स्वीकृत व एक अस्वीकृत, वाहन मद में 14 आवेदन में से 11 स्वीकृत व 03 अस्वीकृत तथा गैर वाहन मद में 2 आवेदन में से दोनों स्वीकृत किया। उन्होने गत वर्ष के दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के लंबित 9 आवेदकों को अपनी आवेदन पूर्ण करने की 15 दिन का मौका दिया।

जनपद मुख्यालय कलक्ट्रेट परिसर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के अध्यक्षता में आज जिला पर्यटन विकास विभाग की ओर से संचालित दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की बैठक हुई। उक्त संचालित योजनाओं के तहत अपने भविष्य को संवारने हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे आवेदकों ने जिलाधिकारी एवं उपस्थित गठित समिति के पदाधिकारी को अपनी योजना को लेकर साक्षात्कार दिया। जिसमें दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतु 13 आवेदकों ने आवेदन कर साक्षात्कार दी, जिसमें से 12 आवेदन स्वीकृत की गई। जबकि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत वाहन मद हेतु 14 आवेदक ने आवेदन कर साक्षात्कार दी, जिनमें से जिलाधिकारी ने 11 आवेदन को स्वीकृत तथा 3 आवेदन को अस्वीकृत किया। वहीं गैर वाहन मद में 2 आवेदन आया जिसे साक्षात्कार के बाद स्वीकृत किया गया।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी पौड़ी के. एस. नेगी को निर्देशित किया कि अपूर्ण आवेदन को संबंधित आवेदक से 15 दिन के भीतर पूर्ण करवाये तथा अगली बैठक में शामिल करें, प्रयास रहे कि सभी खाली हाथों को स्वरोजगार मिले। साथ ही उन्होने गत वर्ष के दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के लंबित 9 आवेदकों को अपनी आवेदन पूर्ण करने का 15 दिन का मौका दिया। वहीं जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि समन्यवय स्थापित कर लंबित प्रकरण को निस्तारित करने में संबंधित का सहयोग करें। इस अवसर पर एलडीएम पौड़ी एन.के. शाह, जीएम डीआईसी मृत्युजय सिह, एआरटीओ आनंद वर्धन सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदक विनोद रावत, देवेन्द्र सिह, शकुन्तला नेगी, दीपक पाण्डेय, सतपाल सिह, संदीप नेगी सहित अन्य आवेदक उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
  • सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की आपदा प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कहा – हरिद्वार आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सघन जांच, 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • तीव्र वर्षा के बावजूद भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से किसानों को बड़ी राहत, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना बनी कारगर, 339 हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षित
  • अपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का कड़ा रुख, कोटद्वार व मांडाखाल में डॉग शेल्टर निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज
  • नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम सविन बंसल ने “नंदा-सुनंदा” प्रोजेक्ट के तहत 10 बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित, 2.03 लाख के चेक वितरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.