पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने आज हरेला पर्व के अवसर पर जनपद मुख्यालय कण्डोलिया रांसी मैदान के समीप वन पंचायत भूमि पर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के तत्वाधान से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विधिवत् पूजा अर्चना एवं रीबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर संबंधित अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने बुरांस, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने काफल, वन संरक्षक एन एन पाण्डेय व उप वन संरक्षक आकाश वर्मा ने बुरांस, अपर जिलाधिकारी डा. एस के बरनवाल ने देवदार के पौधे का रोपण किया।

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिह रावत का आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि उन्होने हरेला पर्व को एक जन पर्व के रूप में बना दिया है। गांव-गांव के हर आदमी पौधारोपण में भाग ले रहा है। इस वर्ष राज्य में लगभग 2 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने प्रदेश वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाऐं दी।

पौधारोपण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मातबर सिह रावत, पूर्व राज्यमंत्री राज रावत, वरिष्ठ नेता ओ.पी.जुगरान, डीएफओ संतराम, प्रभारी सीडीओ/पीडी एस.एस. शर्मा, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, एपीडी सुनील कुमार, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएमओ एम. बहुखण्डी, एसीएमओ जी.एस. तालियान, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनिता अरोडा, सीएओ डी.एस. राणा, डीएचओ डा. नरेन्द्र कुमार जिला सेनिक कल्याण अधिकारी मेजर के.एस. रावत, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी के. एस. रावत, भारत स्काउट गाईड, रेडक्रास सोसाइटी पौड़ी के.एस. असवाल, सहित संबंधित अधिकारी एवं स्कूली बच्चे व समाज सेवी आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।





Discussion about this post