पौड़ी : सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने आज अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत थलीसैण में राठ विकास प्राधिकरण कार्यालय का विधिवत् लोकार्पण कर क्षेत्र को विकास की सौंगात देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक के उपरान्त उच्च शिक्षा मंत्री ने पैठाणी एवं थलीसैण में पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक कर विकास कार्यो की जानकारी ली, तथा विकास खण्ड मुख्यालय एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैण में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर परिसर में वृक्षारोपण करते हुए धरा को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने में ग्रामीणों को योगदान देने को कहा। उन्होने कहा कि प्राकृति की इन वृक्ष-पादपों से ही हम स्वस्थ्य जीवन यापन कर रहे है। वृक्ष लगाने से हम अपने साथ-साथ आने वाले जनमानस एवं जीव जगत को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य वातावरण दे सकेंगे।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने थलीसैण में आयोजित राठ विकास प्राधिकरण कार्यालय लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर, राठ विकास प्राधिकरण कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्र के विकास के लिए नई सौगात दी। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने संबंधित प्रतिनिधि एवं अधिकारी के साथ राठ विकास प्राधिकरण की बैठक समीक्षा ली। उन्होने विकास प्राधिकरण के तहत की जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी लेते हुए, क्षेत्र में विकास की कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र वासियों को राठ विकास प्राधिकरण कार्यालय का लोकार्पण होने पर शुभकामनाऐं दी। जिस पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र वासियों ने उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राठ विकास प्राधिकरण शंकर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मातबर सिह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, ब्लाक प्रमुख मंजु देवी, डीसीबी अध्यक्ष नरेन्द्र सिह रावत कुट्टी भाई, म.अ. सुरेन्द्र सिह , विरेन्द्र सिह, जगदीश प्रसाद ममगई सहित संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।





Discussion about this post