शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : दो माह तक चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुक्ति का किया गया शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2022 6:01 अपराह्न
पौड़ी : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति मे लगे बच्चों को भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कर शिक्षा की ओर अग्रसर करने एवं उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु भिक्षा नहीं, शिक्षा दें, व Support to educate a child की थीम पर प्रदेश के सभी जनपदों में  01 अगस्त,2022 से 30 सितम्बर,2022 तक दो माह का ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान को सफल बनाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने एवं बच्चों के भिक्षावृत्ति से मुक्त करने व शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु आमजनमानस को अधिक से अधिक जागरुक करने हेतु समस्त थाना प्रभारी एवं एएचटीयू को निर्देशित किया गया हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल में उक्त अभियान सफलता हेतु  नोडल अधिकारी/ क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली द्वारा 03 अगस्त 2022 को कोतवाली कोटद्वार परिसर में विभिन्न विभागों यथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, जिला श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास, चाइल्ड हेल्प लाईन, सीडब्ल्यूसी, शिक्षण समिति के पदाधिकारियों एवं जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित उपरोक्त विभागों के पदाधिकारियों से उनसे सम्बन्धित कार्यों के क्रियान्वयन जैसे- निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान किए जाने, चिकित्सा शिविरों का आयोजन किए जाने, कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देने, शिक्षा सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा के प्रति जागरुक करने, रोजगार दिए जाने, बच्चों के विकास के प्रति जागरुक किए जाने की अपेक्षा की गई।

 दो माह तक चलने वाला यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा

  1.  पहले चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व उनके परिवारों का पूर्ण विवरण प्राप्त किया जाएगा साथ ही ऐसे बच्चों का भी चिन्हीकरण होगा जिनका विद्यालयों व डे केयर में दाखिला किया जाना है।
  2. दूसरे चरण में सभी स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, बस व टैक्सी स्टेशनों, आदि पर बच्चों को भिक्षा ना दिए जाने के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान चलाकर आम जनता को अधिक से अधिक जागरुक किया जाना है।
  3. तीसरे चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर उनके व उनके परिजनों की काउंसलिंग कराकर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बच्चों को भिक्षावृत्ति के दलदल से निकालकर शिक्षा की ओर अग्रसर कर बच्चों को अपराधी बनने से रोकना एवं उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण करना ऑपरेशन मुक्ति अभियान का मूल उद्देश्य है, जिसे सफल बनाने के लिए आमजनमानस की सहभागिता महत्वपूर्ण है।उक्त गोष्ठी में समाज कल्याण विभाग के सदस्य संदीप कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य विनोद कुमार गुसाईं, स्वास्थ्य विभाग कोटद्वार से डॉ. अभिनव सिंह, श्रम विभाग कोटद्वार से एसएस रागण, सीडब्ल्यूसी के मेंबर विमल ध्यानी आदि मौजूद रहे।

पुलिस टीम

  1. प्रभारी एएचटीयू महिला उपनिरीक्षक सुमनलता
  2. उनि0 वि0(श्रे0) कृपाल सिंह
  3. का0 नापु0 आशीष बिष्ट
  4. का0 चालक सज्जन सिंह
  5. म0 का0 विद्या मेहता
  6. म0 का0 कोमल
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
  • मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
  • होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
  • कोटद्वार : 20 वर्षों का इंतजार खत्म, ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का विधानसभा अध्यक्षा ने किया लोकार्पण
  • ओडिशा में स्कूली किताबों की गंभीर गलतियों पर बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित; शिक्षा विभाग में व्यापक सुधार की तैयारी
  • बॉलीवुड और मराठी सिनेमा का “पावर कपल” : शादी के 37 साल बाद भी बरकरार है अशोक और निवेदिता सराफ का जादू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.