posted on : दिसम्बर 13, 2021 1:54 अपराह्न
पौड़ी : पुलिस मुख्यालय से गुमशुदाओं की तलाश हेतु “ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा जनपद के ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदाओं की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद की ऑपरेशऩ स्माईल टीम द्वारा बालक जो एएचटीयू हरिद्वार द्वारा 20 अक्टूबर 2021 को राजकीय बालगृह रोशनाबाद में लावारिश में दाखिल किया गया था। जिसे ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा बालगृह अधीक्षक प्रशांत कुमार शर्मा के साथ संयुक्त रूप से अपनेपन का एहसास दिलाकर बातचीत की गई तो बालक ने अपना नाम अजय उर्फ साहिल (उम्र-13 वर्ष) पुत्र शिवदास निवासी गॉव पड़री, थाना काशिमपुर, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश) बताया। जिस सम्बन्ध ऑपरेशऩ स्माईल टीम द्वारा उक्त बालक द्वारा बताये गए पते के सम्बन्ध में परिजनों की तलाश कर ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा परिजनों को हरिद्वार बुलाकर उक्त बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक के पिता द्वारा बताया कि वह किसी गाड़ी में ड्राइवर की नोकरी का काम करते हैं| उनका बेटा दिनाँक 09.06.2019 को घर से बिना बताएं कहीं चले गया था। जिसकी उनके द्वारा काफी तलाश की गयी परन्तु वह कहीं नहीं मिला। जनपद पुलिस कि ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा किये गये नेक कार्य की बालक के परिजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक (वि.श्रे.) कृपाल सिंह
- आरक्षी मुकेश कुमार




