मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जनपद के समस्त न्यायालयों में 11 सितम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत – जिला जज सिकंद कुमार त्यागी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2021 3:17 अपराह्न
पौड़ी : जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकंद कुमार त्यागी ने आज जनपद के जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल के सभागार में आगामी 11 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार को लेकर पत्रकारों से वार्ता की। जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद में वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी मिल सके।
आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनांक 11 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडौन) में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालयों में लंबित वाद निस्तारित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी शमनीय, 138 एन आई एक्ट(चैक बाउंस), वैवाहिक वाद, श्रम विवादों से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद के मामले निस्तारित किये जाने हैं। साथ ही अन्य दीवानी वाद(किराया व्यादेश, विनिर्दिष्ट अनुपालन वाद, सुखाधिकार वाद आदि), सेवा संबंधी मामले(वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्त लाभो से संबंधित), राजस्व वाद, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले तथा बिजली व पानी सम्बन्धी वादों का भी निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने जिला मुख्यालय के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा, जिससे जनपद के समस्त क्षेत्रों में निवासरत लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी मिल सके तथा वे अपने न्यायालय से संबंधित मामलों को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारा करवा सके।
उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों के निस्तारण को लेकर आम जनमानस अपनी समस्या का समाधान कर सकते है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में अब तक न पहुंचे प्रकृति के प्रकरणों, विवादों यथा चैक बाउंस के प्रकरण, बैंक वसूली संबंधी प्रकरण, श्रम संबंधी विवाद, बिजली व पानी संबंधी विवाद (अशामनीय को छोड़कर), भरण पोषण वाद तथा अन्य (शमनीय फौजदारी, वैवाहिक व दीवानी) विवादों को भी इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के माध्यम से निपटाया जा सकेगा। उन्होेंने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों का भी जवाब दिया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल रवि प्रकाश, मीडिया प्रतिनिधिगण गुरूवेन्द्र सिंह नेगी, दीपक बर्थ्वाल, मुकेश, प्रदीप नेगी, गणेश नेगी, प्रमोद खंडूरी, कुलदीप बिष्ट, मुकेश बछेती, सिद्धार्थ उनियाल, पंकज रावत, महेंद्र नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.