रविवार, मई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : नाबालिग बालकों ने चुरा दी बुलेट मोटरसाइकिल, पुलिस ने लिया संरक्षण में

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2026 1:47 अपराह्न

पौड़ी : कोतवाली पौड़ी में 03 अप्रैल 2026 को वादी संजय रावत, निवासी पाबो, पौड़ी द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि 31 मार्च 2026 की रात्रि को उनकी मोटर साइकिल (बुलेट) संख्या UK12F-1802 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मु0अ0सं0- 10/2026, धारा 302(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच-पड़ताल कर जानकारी की गई साथ ही, पौड़ी, श्रीनगर एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। इसके अतिरिक्त, चेकिंग अभियान के दौरान भी विभिन्न क्षेत्रों में चोरी गए वाहन के संबंध में लगातार सूचनाएं एकत्रित की गईं। पुलिस टीमों द्वारा सतत प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं सघन सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरूप उक्त चोरी की घटना में श्रीनगर क्षेत्र के संलिप्त 03 नाबालिग बालकों को संरक्षण में लिया गया। 

जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें बुलेट मोटर साइकिल चलाने का शौक था, जिसके चलते उन्होंने उक्त वाहन को चोरी किया था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी गई बुलेट मोटर साइकिल को भी बरामद किया गया। प्रकरण में विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों विधि-विवादित किशोरों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

किशोर अवस्था में उचित मार्गदर्शन एवं निगरानी का अभाव बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकता है। अतः सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों की दिनचर्या, मित्र मंडली एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। बच्चों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन, अनावश्यक खर्च, देर रात तक घर से बाहर रहना अथवा संदिग्ध गतिविधियाँ दिखाई देने पर तत्काल सतर्कता बरतें। बच्चों को नैतिक मूल्यों, कानून के महत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना और सकारात्मक संवाद, अनुशासन एवं उचित मार्गदर्शन ही बच्चों को अपराध की राह से दूर रख सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस
  • माल्टा के छिलकों से बन रहे हर्बल कॉस्मेटिक, महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता
  • NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
  • अभिषेक के बाद सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला, सिर में चोट, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
  • छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर – डॉ. धन सिंह रावत
  • मौसम अलर्ट के बीच यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, श्रीनगर में बनाए गए सुरक्षित होल्डिंग स्थल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पेयजल, भोजन और ठहरने की समुचित व्यवस्था
  • वेस्ट टू वेल्थ मॉडल बना महिलाओं की आय का सहारा, माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, पहाड़ की महिलाओं के लिए बन रहा आत्मनिर्भरता की नयी पहचान
  • ‘मुझे गाली मत दो, मैं भी इंसान हूं…’ कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं पूनम पांडे, बयां किया 14 साल का दर्द, आज भी ढूंढ रही हूं काम
  • साकेत इमारत हादसा : एमसीडी के दो अधिकारी निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
  • धांसू लुक और दमदार 650cc इंजन, रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की सबसे सस्ती Bullet 650! पुराने स्वैग के साथ हुए ये बड़े बदलाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.