शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : फर्जी डिग्री बनाने वाला गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2026 10:57 अपराह्न

पौड़ी : दिनांक 25.03.2026 को वादी जय सिंह चौहान, परीक्षा नियंत्रक, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि कासिफ कलीम एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा विश्वविद्यालय के नाम, अंकतालिकाओं, उपाधि प्रारूपों, विश्वविद्यालयीय मोहरों एवं संबंधित अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षरों का कूटरचित एवं अवैध रूप से निर्माण कर उन्हें वास्तविक एवं प्रमाणिक अभिलेखों के रूप में विभिन्न स्थानों पर प्रयोग किया गया है। इसके आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-19/2026, धारा 318(4), 336(3), 336(4), 338 एवं 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की शीघ्र पहचान करने व अभियुक्तों की शीग्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। 

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर  कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में नामजद अभियुक्त कासिफ कलीम को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके उपरांत मामले में संलिप्त अन्य संभावित अभियुक्तों की पहचान एवं उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाने हेतु लगातार सुरागरसी, पतारसी एवं सूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। गहन विवेचना एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप उक्त प्रकरण में एक अन्य अभियुक्त देवांश पाण्डेय की संलिप्तता प्रकाश में आई। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त देवांश पाण्डेय को रायपुर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

साथ ही अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न फर्जी अंकतालिकाएं, कूटरचित दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका एवं नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े प्रत्येक तथ्य का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

देवांश पाण्डेय (उम्र-20 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय, निवासी- करनपुर, डालनवाला, जनपद देहरादून। हाल पता –रायपुर, जनपद देहरादून।

 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-19/2026, धारा – 318(4), 336(3), 336(4), 338 एवं 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.