posted on : अगस्त 23, 2021 2:14 अपराह्न
जनपद के साईबर सेल द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई रू. 49 हजार रूपये की धनराशि
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आवेदक अनिल सिंह निवासी- लोवर चोपड़ा जनपद पौड़ी गढवाल द्वारा एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें उनके द्वारा अंकित गया कि 04 अगस्त 2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैक खाते की जानकारी कर रु. 49,000/- की धनराशि निकाल दी गयी है। उपरोक्त सूचना पर जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि रु. 49,000/- (उनचास हजार रूपये) की धनराशि वापस करवायी गयी है। साइबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति द्वारा जनपद के साईबर सेल के कार्यो की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है, सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा विगत माह में साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्तियों के खातों में रू. 5,66,975/- की धनराशी वापस करायी गयी।
अपील
आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-155260 पर सूचना दें।
साईबर पुलिस टीमः-
- निरीक्षक विजय सिंह (प्रभारी साईबर सेल)
- उपनिरीक्षक रफत अली
- कान्स. 03 नापु कैलाश शाह
- कान्स. 284 सपु अरविन्द राय

