पौड़ी : जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य में जुटी है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिह गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से आज 14 जुलाई 2020 को समय अपराह्न 02:00 बजे की रिर्पोट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 02 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। आइसोलेशन में भर्ती रोगी इस प्रकार है 01 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर तथा 01 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 51 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 08 होटल कार्बेट पैराडाइज, 04 पैरामाउंट होटल, 08 जी.एम.वी.एन पौड़ी, 03 भारत भूमि कोटद्वार, 24 पी.जी. काॅलेज कोटद्वार तथा 04 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है।
जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 378 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 313 के निगेटिव, 17 के लंबित तथा 48 की पाॅजिटिव रिपोर्ट आया। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 7174 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 5379 के निगेटिव, 1671 के लंबित तथा 124 पाॅजिटिव (जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के) रिपोर्ट आया। जनपद में 4320 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों को उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ, साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियों को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।




Discussion about this post