रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीमान्त क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित होने से हमारे सीमान्त गांव फिर से बस जायेंगे – सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2020 6:19 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित सतपुली में पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टीपरक हाल के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। ग्राम प्रधान की मांग पर उन्होने कहा कि यहां पर रोजगार के बहुत अवसर प्राप्त होंगे और योग्यता के आधार पर यहां पर बच्चों को रोजगार मिलेगा। धार्मिक स्थलों को सर्किट के रूप में विकसित करने से इन सर्किटों से हमारे बच्चों में धार्मिक संस्कार तो विकसित होंगे ही हमारे धार्मिक स्थल पर्यटन मंच पर भी आ जायेंगे। साथ ही कहा कि सीमान्त क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित होने से हमारे सीमान्त गांव फिर से बस जायेंगे और हम वहां लोगों को सर्टिफिकेट देकर बाहर के टूरिस्ट को भारत के आखिर गांव में एक रात ठहरने का मौका देकर टूरिज्म को बढ़ा सकते हैं। उत्तराखण्ड के खान-पान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि इस गेस्ट हाउस के बन जाने से यहां आने वाले पर्यटक, लोगों को काफी सुविधा होगी तथा इस स्थल से रमणीक नजारा देखने को मिल सकेगा। कहा कि कोविड-19 के चलते कुछ दिक्कतें हुई हैं, सभी के सहयोग से यह प्रयास सफल होंगे। दीवा का डांडा रणसवा में रज्जू मार्ग बनाने का कार्य है, यह बहुत ही रमणीक स्थल है, जहां से सन राइज के बहुत ही सुन्दर दर्शन होते है, जिसे विकसित करने का हमारा प्रयास है। कहा कि खैरासैंण में सिंचाई झील बनवाई जा रही है जिससे पर्यटन के साथ सिंचाई के नये-नये मानक साबित होगें। कहा कि जब विचार किये जाते हैं तो उनको पूरा होने में समय लगता है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इस पर भी पहले विचार किया गया था। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे यहाँ भी वल्र्ड क्लास का डेस्टिनेशन बने।

कहा कि कोविड-19 के चलते जो प्रवासी उत्तराखण्ड आये हैं वे दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के तहत अपना स्वरोजगार व वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत कोई भी पर्यटन से जुड़ा हुआ कार्य कर अपना स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें पर्यटन विभाग के माध्यम से 10 से 15 लाख तक का ऋण बैंक से ले सकते हैं। कहा कि ‘बावन गढ़ों का गढ़वाल जो गढ़ों का देश रहा है। हम चाहते हैं कि हमारे गढ़ भी विकसित हों। कहा कि मलेथा में मधोसिंह भण्डारी ऐसा वीर जिसने भूमि को सिंचित करने हेतु पानी लाने के लिए अपने पुत्र का बालिदान दे दिया। हम चाहते हैं, उनका वहां पर इतिहास हो, ताकि लोग उनके बारे में सुने, समझे, जाने।

उन्होंने कहा कि यहाँ पर एंगिलिंग का कार्य चालू है, जगह-जगह नदी किनारे हट्स बन गये हैं, यह निश्चित रूप से टूरिज्म हब के रूप में विकसित होता जा रहा है। कहा कि पूरे उत्तराखण्ड में इसी प्रकार के विजन विकसित किये जायेंगे। कहा कि धार्मिक सर्किट बनाने का सोचा है, भगवती का सर्कित बन गया है, शंकर जी का सर्किट, विष्णु भगवान का सर्किट, गरूड़ देवता का सर्किट, डांडा नागराजा का सर्किट आदि बना रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत, गढ़वाल मण्डल विकास निगम उपाध्यक्ष के. के. सिंघल, राजेन्द्र सिह रावत, बृजमोहन सिह रावत, ग्राम प्रधान कुसुम लता, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौड़ियाल, अ.अ. राजीव रंजन सहित संबंधित अधिकारी एवं जनमानस उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
  • श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.