रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने गीला एवं सूखा कूडा के लिए पिट व शेड़ बनाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2020 5:57 अपराह्न

पौड़ी : विकास भवन सभागार पौड़ी में आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी एवं कार्यान्वयन समिति (पंचायतों के लिए उत्तराखण्ड ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति 2017) की बैठक आहुत की गई। जिसमें जनपद के समस्त विकास खण्ड के ब्लाॅक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय संबंधित अधिकारी ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्य को बेहतर तरीके से व्यवहारिकता में लाने के लिए जन सहभागिता का होना बहुत जरूरी है। उन्होने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य करने को कहा। जिसमें घरों से निकलने वाली कूडे को पृथकीकरण कर निस्तारण किया जा सकें। उन्होने गीला कूडा एवं सूखा कूडा के लिए पिट व शेड़ बनाने के निर्देश दिया।

कहा कि प्रथम चरण में ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तर पर माॅडल के रूप में विकसित करेंगे। जिसके आधार पर जनपद के सभी ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्र में किया जायेगा। उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नैनीताल में तैनाती के दौरान कूडा प्रबंधन एवं निस्तारण को लेकर नैनीताल शहर में की गई, एक नियोजित तरिके से सफल कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाते हुए उपस्थित सभी लोगों को जागरूक कर, इसी तर्ज पर कार्य करने की बात कही। जिस पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्य करने की शैली को स्वीकार करते हुए बेहतर कार्य करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ब्लाॅक प्रमुखों ने छापामारी अभियान के तर्ज पर कार्य करने की बात कही जिस पर उन्होने प्रशासन से सहयोग की मांग की। साथ ही चालान इत्यादि से अर्जित धनराशि को स्वच्छता के क्षेत्र पर ही खर्च करने की मांग की गई।

जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक स्वजल को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों एवं खण्ड विकास अधिकारी को भी साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्हट्सअप ग्रुप में जोड़ने के निर्देश दिये। जबकि नगर पालिका पौड़ी को नगर पालिका पौड़ी एवं कोटद्वार में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर माॅडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये गये। कहा कि 10 दिन के अन्दर अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें अधिकारियों भी प्रतिभाग करेंगे। जिस पर उन्होने अ.अ. नगर पालिका पौड़ी को समुचित कार्य को प्लानिंग के आधार पर कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने उत्तराखण्ड ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति 2017 के तहत कार्य करने तथा चालान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिस पर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग को भी चालान बुक देने के निर्देश दिये तांकि अभियान को सफल बनाया जा सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों को जनपद में स्वरोजगार हेतु पर्यटन, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन आदि क्षेत्र में जिला योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। जिस पर सभी उपस्थित प्रमुख एवं अधिकारियों ने जिलाधिकारी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए जनपद के लिए सौभागय की बात कही।

इस अवसर पर डीएफओ आकाश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, ब्लाॅक प्रमुख ऐकेश्वर नीरज पाॅथरी, जयहरीखाल दीपक भण्डारी, पोखड़ा ओम प्रकाश रावत, खिर्सू भावनी गायत्री, द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा, नैनीडाडा प्रशान्त कुमार, दुगड्डा रूचि कैन्तुरा, रिखणीखाल मनोहर देवरानी, पौडी दीपक चन्द्र कुगसाल, परियोजना निदेशक एस.एस शर्मा, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, डीपीआरओ एमएम खान, अ.अ. नगर पालिका प्रदीप बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.