गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने जनसम्पर्क कर सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ की दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2020 2:51 अपराह्न

पौड़ी : जनपद में स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कर आत्म निर्भर बनाने हेतु राज्य सरकार की पर्यटन विभाग के माध्यम से संचालित महत्वपूर्ण योजना पं. दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे तथा वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन विकास वाहन तथा गैर वाहन योजना के अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने संबंधित अधिकारी के साथ जनपद के एकेश्वर ब्लाक के विभिन्न गांवों में भ्रमण जनसंपर्क कर लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार स्थापित करने हेतु संचालित राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की भी विस्तार पूर्व जानकारी दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। एकेश्वर ब्लाक के किर्खू, मासौं, नेली, नौगांवखाल, बिडोली, विंजोली, एकेश्वर, सिमारखाल सहित विभिन्न गांव का भ्रमण, जनसंपर्क कर सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने विभाग द्वारा संचालित योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को पं.दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे के तहत अपने पुश्तैनी मकान को जीर्णोद्धार कर पर्यटकों के लिए सुविधानुकूल कक्ष निर्मित कर होमस्टे के तहत पंजीकृत करने को कहा। साथ ही उक्त योजना के तहत नये होमस्टे बनाने की भी विस्तृत जानकारी दी। जिसके लिए महत्वपूर्ण कागजात बनाने तथा ऋण हेतु संबंधित बैकर्स से भी समन्यवय करने व ऋण में अधिकतम 10 लाख तक की अनुदान दिये जाते है। उन्होने क्षेत्र के धार्मिक व विशेष स्थलों की रूट आदि में पर्यटकों की चहल कदमी की जानकारी लेते हुए, पर्यटकों की संख्या में बढ़तरी लाने हेतु अपनी लोक संस्कृति एवं विरासतन शैली में सुविधा अनुसार होमस्टे बनाने को कहा। होमस्टे संचाल हेतु पर्यटकों के साथ संवाद संपर्क बनाय रखने के भी जानकारी दी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने विभाग द्वारा वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उक्त योजना से लाभ लेने हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की जानकारी दी। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ लेकर स्थानीय स्तर पर अपने स्वरोजगार स्थापित करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। कहा कि विभाग हर समय ग्रामीण/युवाओ को योजना से लाभान्वित करने हेतु सक्रियता से कार्य कर रही है। कहा कि अपने योजना से संबंधित कागजात को पूर्ण कर ऑनलाईन आवेदन करें। यदि किसी को आवेदन करने में असुविधा होती है तो कार्यालय में पहुंच कर ऑनलाईन आवेदन करें तैनात कार्मिक मद्द करेंगे। उन्होने विभाग द्वारा संचालित योजना को तेजी से धरातल पर उतारने हेतु ग्रामीणों को अधिक जानकारी हेतु अपना संपर्क नम्बर दिया। तथा संबंधित कार्मिक द्वारा योजनाओं की आवेदन प्रारूप भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी ने राज्य सरकार द्वारा बेराजगार एवं प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु संचालित योजना की जानकारी देते हुए राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस वैश्विक महामारी के दौरान लॉकडाउन से विभिन्न राज्य, क्षेत्र से आये स्थानीय प्रवासी युवाओं व बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का सही समय पर उचित निर्णय लिया है। राज्य सरकार की इस योजना से जहां युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा वहीं स्किल्ड युवाओं द्वारा अपनी कार्य की दक्षता से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय का नया स्वरूप देखने को मिल सकेगा।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रजना बडोला, ग्राम प्रधान चन्द्र मोहन बडोला, तेजपाल सिह पंवार, सुभाष चंद्र, नरेन्द्र सिह, साबर सिह, देवेन्द्र सिह, मनवीर सिह, मनोरमा राणा, हितेश सिंह नेगी एव सुरेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.