पौड़ी : जल संचय एवं जल स्रोत संरक्षण-संवर्द्धन अभियान के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वन, कृषि, जल संस्थान एवं जल निगम, सिंचाई व लघु सिंचाई, डीआरडीए, जलागम तथा स्वजल विभाग के आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने जनपद में अभियान को विगत वर्षों के भांति जल संचय क्षमता में वृद्धि किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी जल संरक्षण संरचनाओं को सृजित किये जाने का लक्ष्य निर्धारण किया जाना आवश्यक है, ताकि अभियान अवधि में विभिन्न विभागों द्वारा सृजित जल संरक्षण संरचनाओं के सृजन से विकसित की गई जल संचय क्षमता को भविष्य में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संकलित किया जा सके। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को इस वर्ष संचालित होने वाले अभियान हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने तय समय पर कार्ययोजना तैयार कर स्वजल विभाग को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये हैं।
Discussion about this post