बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पशुपालकों के भविष्य को तेजी से संवार रहे हैं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2020 5:49 अपराह्न

पौड़ी : जनपद गढ़वाल में पशुपालन/दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अभिनव पहल के तहत पशुपालक अपने भविष्य को संवारने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वकाक्षी योजना के तहत पशुपालन के क्षेत्र में किसानों की आय को दो गुना करने के कार्यो में तेजी लाते हुए, जिलाधिकारी ने जनपद में अपने सूझबूझ से जिला योजना के तहत माॅसएआई/सामूहिक कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को विकसित करने की कवायद शुरू किया है। क्षेत्र में जन जागरूकता हेतु शिविर के माध्यम से वृहद बछिया प्रदर्शनी का आयोजन कर, उत्कृष्ट बछिया के पशुपालक को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। जबकि कृत्रिम गर्भाधान हेतु चयनित गायों को चारा भी मुहैया करा रहे है। जिसके तहत ग्रामीण पशुपालकों ने अपने गायों को उच्च नस्ल की जर्सी से कृत्रिम गर्भाधान कर, अपनी पशुधन को व्यवसायिक स्वरूप देने में जुटी है।

योजना के तहत जिन गायों से पशुपालन प्रतिदिन औसतन तीन किलो दूध प्राप्त करते आ रहे है। उनके बछिया तीन वर्ष गर्भित होकर माॅ बनने पर प्रतिदिन 9 किलो दूध दे सकते है। कृत्रिम गर्भाधान से हुए हर गाय तीन गुना अधिक दूध प्रतिदिन देती है। यही नहीं माॅसएआई/सामूहिक कृत्रिम गर्भाधान से अनावश्यक वचनों से किसानों को राहत मिल सकेंगा। साथ ही आवारा एवं बेसहारा पशुओं की दर्दनाक मौत को भी टाला जा सकेगा। सड़कों पर आवारा नर पशु की दुर्घटनाओं में क्षति एवं जन सामान्य को होने वाली शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए भी कृत्रिम गर्भाधान एक क्रांतिकारी तरीका है। जिलाधिकारी गढ़वाल के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा जलागम ग्राम्या के सहयोग से पोखड़ा एवं एकेश्वर विकास खंडों में गायों में बांझपन की समस्या दूर करने के साथ-साथ समूह में नस्ल सुधार करने हेतु महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में माॅसएआई/सामूहिक कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें दोनों विकास खंडों में 2000 गायों में सामूहिक कृत्रिम गर्भाधान का कार्य जर्सी नश्ल से किया गया। उक्त कार्यक्रम की सफलता दर लगभग 42 प्रतिशत रही है, दोनों विकास खंडों में उच्च अनुवांशिक गुणवत्ता युक्त 616 बछिया अभी तक पैदा हो चुकी है एवं 200 से अधिक गाय वर्तमान में गर्भित है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस. के. बर्तवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों विकास खंडों की सफलता से प्रेरित होकर सामूहिक कृत्रिम गर्भाधान का विस्तार पूरे जनपद में जिला योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद के अन्य क्षेत्रों में 1000 से अधिक गायों मे सामूहिक कृत्रिम गर्भाधान किया जा चुका है तथा 1300 से भी अधिक गायों में सामूहिक कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के अंतर्गत नस्ल सुधार कार्य प्रगति पर है। जनपद में राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के अंतर्गत नश्ल सुधार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें केवल लिंग वर्गीकृत उपयोग करना सुनिश्चित कर पशु पालकों की आय में वृद्धि करने एवं बछड़ो के उत्पादन को रोकना सुनिश्चित करने के लिए जनपद गढ़वाल में एक अनूठी पहल शुरूआत की गई है। जो कि आने वाले समय में अन्य जनपदों में हेतु मार्गदर्शक के रुप में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है। जनपद में कृत्रिम गर्भाधान हेतु पशुपालक द्वारा संपर्क किए जाने पर उसे समस्त नस्लों के कृत्रिम गर्भाधान हेतु मात्र रू 100 का भुगतान करना होगा। शेष धनराशि जिला योजना अंतर्गत दिए गए अनुदान से समायोजित की जाएगी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार
  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.