शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नयार घाटी मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2020 9:11 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज जनपद की नयार घाटी विलखेत में आयोजित होने वाली 19 नवम्बर से 22 नवम्बर, 2020 तक नयार घाटी मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जी0आई0सी0 बिलखेत पौड़ी गढ़वाल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर मंच एवं परिसर में टेन्ट आदि को व्यवस्थित रूप से स्थापित करने एवं शौचालय, पेयजल की समुचित व्यवस्थाएं हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें आयोजन स्थल में विद्युत आूपर्ति की लाइन को व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम के शुभारंभ से लेकर समापन तक विभिन्न आयोजनों में स्थानीय गणमान्यों, जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश भी दिये।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सांयकाल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करना सुनिश्चित करें। जिससे महोत्सव में आने वाले विभिन्न प्रान्तो के पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पादन करने हेतु हिमालय एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएसन एवं होटल व्यवसायियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा निर्देशित किया कि आयोजन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि होटलों, आयोजन स्थल व सभी आवश्यक उपकरणों को सेनेटाइज करें ओर कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें तथा अपने अधीनस्थों को भी पालन कराना सुनिश्चित करें। हिमांचल के बीर गांव से पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे स्थानीय युवक- युवतियों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं।

इस अवसर पर एसडीएम सदर एसएस राणा, एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा, एसडीएम लैंसडाउन अर्पणा ढौंडियाल, एसडीएम सतपुली संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एआरटीओ कोटद्वार आरएस कटारिया, प्रधानाचार्य जीआईसी बिलखेत राकेश मोहन रावत, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, सचिव होटल एसोसिएसन लैंसडाउन अजय सतेजा, उपाध्यक्ष अजय ढौंडियाल, हासा के सचित विनय कुमार सहित मयंक घिडिंयाल, अजय कंडारी, अनिरू़द्व रावत, सामाजिक कार्यकर्ता जानकी प्रसाद नैथानी, आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.