शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश और राज्य के विकास के लिए नवजात बच्चों का सम्पूर्ण पोषण का विकास किया जाना आवश्यक – सीडीओ आशीष भटगांई

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 1, 2020 7:29 अपराह्न

पौड़ी : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय पोषण मिशन की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने नवजात बच्चे के पहले एक हजार दिनों तक उसके सम्पूर्ण पोषण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पोषण माह की शपथ दिलायी। कहा कि एक से लेकर 30 सितम्बर तक आयोजित होने वाले पोषण माह में महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने नवजात बच्चों तथा महिलाओं के सम्पूर्ण पोषण के लिए हर ब्लाक के पांच-पांच आंगनवाड़ी केंद्रों में एक-एक न्यूट्री गार्डन स्थापित करने को कहा। इसके लिए उन्होंने बाल विकास विभाग को पूरी जिम्मेदारी के साथ महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिये।

विकास भवन परिसर में स्थापित वीसी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए विकास मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि देश और राज्य के विकास के लिए नवजात बच्चों का सम्पूर्ण पोषण का विकास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से आंगनवाड़ी केंद्रों में मंडवे के बिस्किट, चैलाई के लड्डू तथा झंगोरे की खीर भी बच्चों को वितरित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लाक स्तर पर अंडा इत्यादि प्रोटीन युक्त भोजन हेतु माॅडल मुर्गी बाड़ा स्थापित करने को कहा। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को भी कहा। इसके लिए उन्होंने बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी को अहम बताया। उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में शिशुओं के पोषण और उनके वजन व लम्बाई पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने दूरस्थ ब्लाकों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के विकास पर विशेष जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री व संबंधित अधिकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगों को पोषण माह के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारियों व उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में पोषण माह के प्रचार प्रसार की गतिविधियों पर भी निगरानी रखना सुनिश्चित करें।

बैठक का संचालन करते हुए प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस माह एक से 30 सितम्बर तक पोषण माह शुरू किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत पूरे जिले में नवजात बच्चों के विकास और उनके पोषण को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही धात्री महिलाओं को भी पोषाहार की जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को पांच सूत्रों में बच्चों के पोषण की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा। जिसमें पहले सुनहरे एक हजार दिन, पौष्टिक आहार, एनिमिया की रोकथाम, डायरिया का प्रबंधन तथा स्वच्छता और साफ-सफाई के पांच सूत्र शामिल हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विशेष रूप से अभियान में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने तथा इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न करने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं को पोषण युक्त आहार लेना आवश्यक है। जिसके लिए विभाग की ओर से हर विकास खंड के पांच-पांच आंगनवाड़ी केंद्र में एक-एक न्यूट्री गार्डन स्थापित किया जाएगा। इसमें स्थानीय सब्जी आदि का उत्पादन किया जाएगा। इसको बढ़ावा देने के लिए विभाग से हर प्रकार की सहायता भी की जाएगी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, जिला विकास अधिकारी देव प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, डीपीआरओ एमएम खान, स्वस्थ भारत प्रेरक विश्वमोहनी आदि उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.