कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोरोना महामारी के दौरान बढ़ते साईबर अपराधों की रोकथाम एवं बचाव हेतु थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से आमजनमानस को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके फलस्वरूप जनपद में आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है। जिसमें साइबर सैल पौड़ी को सफलता भी प्राप्त हो रही है।
इसी क्रम में अनुज बिष्ट निवासी गांधी मार्ग कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा साईबर सैल कोटद्वार के सम्पर्क नम्बर पर कॉल करके सूचना दी कि उन्हे एक अज्ञात मोबाईल नम्बर से कॉल आया जिसने अपने आप को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड जो कि उन्हे कुछ दिन पूर्व ही प्राप्त हुआ था की जानकारी प्राप्त की गयी तथा ओटीपी प्राप्त कर रुपये 86562/- की ठगी की गयी।
उपरोक्त सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षककोटद्वार प्रदीप कुमार राय एवं नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया। जिससे ज्ञात हुआ कि आवेदक के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाईन शॉपिंग साईट CARATLANE.COM से ज्वैलरी खरीदने के लिए किया गया था। उपरोक्त सूचना पर साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से कटी धनराशि रुपये 86562/-(100%) को आवेदक के खाते में वापस करवाया गया। आवेदक उपरोक्त द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




Discussion about this post