पौड़ी : सप्तम आर्थिक गणना-2019 की आज जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा द्वारा समीक्षा बैठक ली गयी। उन्होंने समस्त सुपरवाईजर को निर्देशित किया कि वे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 20 सितम्बर, 2020 तक आर्थिक गणना का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
सी.एस.सी. पौड़ी हरीश नेगी द्वारा बताया गया कि जनपद में अब तक 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। आर्थिक गणना देश में आर्थिक क्रिया कलाप जैसे मेनीफैक्चर, सर्विस सेंटर आदि की सूचना इलैक्ट्रोनिक माध्यम से की जा रही है, जिससे की भविष्य में देश की आर्थिक नीति बनाने में सहयोग मिलेगा। कोविड-19 के कारण यह कार्य स्थगित कर दिया था अब पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन कर सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। बैठक में अपर सांख्यिकीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, कमलेश, धीरेन्द्र प्रताप एवं अरविन्द मिश्रा उपस्थित थे।




Discussion about this post