गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने किया विकास खण्ड कार्यालय नैनीडांडा का निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2020 9:13 अपराह्न

पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने सोमवार को विकास खण्ड कार्यालय नैनीडांडा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय में नियमित साफ-सफाई का ध्यान रखा जाय। वहीं मा. प्रमुख जी द्वारा विकास खण्ड कार्यालय में सोलर लाईट लगवाने हेतु कहा गया। परियोजना अधिकारी उरेडा पौड़ी इस संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत करायेंगे। कहा कि जीपीएफ/सेवा पुस्तिकाओं को अध्यावधिक रखा जाय। जिला स्तरीय अधिकारियों के निरीक्षण की गार्ड फाईल तैयार की जाय।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि मनरेगा योजनान्तर्गत फोकस एरिया के कार्यों को वरीयता के आधार पर पूर्ण करायें। कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। मनरेगा योजनान्तर्गत न्यूट्रीग्रार्डन निर्माण, जल संरक्षण कार्यों, पेयजल स्रोतों के पुर्नरूद्धार आजीविका माडल पैकेज, सरकारी भवनों, विद्यालयों में रेन वाटर टैंक आदि कार्यो पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रत्येक श्रेणी से संबंधित पांच-पांच अच्छे कार्यो के फोटोग्राफ्स जिला मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। क्षेत्र में गैर पारम्परिक कृषि पर विशेष ध्यान देने तथा लेमन ग्रास, रोजमेरी, आॅरिगेनो, डेम स्वरोज आदि की खेती से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि समूह गठन के लक्ष्य को माह दिसम्बर, 2020 में पूरा कर लिया जाय। रिवाॅलविंग फण्ड के अन्तर्गत 64 समूह को रिवाॅलविंग फण्ड दिया जाय। स्वयं सहायता समूह के लिए पोषण वाटिका का निर्माण करने हेतु निर्देशित करने तथा आजीविका माॅडल पैकेज के अन्तर्गत एसईसीसी परिवारों को जोड़ने को कहा। मनारेगा व अन्य रेखीय विभागो के साथ कन्वरजेशन कर समूह के लिए विभिन्न आर्थिक गतिविधियों जैंसे सामुदायिक मुर्गी पालन, बकरी पालन, मौन पालन, फ्लोरीकल्चर इत्यादि को बढ़ावा देने के निर्देश दिये।

उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत लाभार्थियों को आ रही समस्याओं के संबंध में नियमित रूप से बैंकों के साथ समन्वय कर बीएलबीसी की मीटिंग में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की भी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये। पलायन रोकथाम योजना के अन्तर्गत खण्ड विकास में चिन्ह्ति तीनों ग्रामों का पलान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मिशन अन्त्योदय के अन्तर्गत जियो टैग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने मातृभूमि सेवा समिति हल्दूखाल(नैनीडांडा) द्वारा आयोजित अपनी खेती अपनी आमदनी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसमें क्षेत्रीय किसानों को खेती में सहयोग, कृषकों की आमदनी बढ़ाने के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा गैर पारम्परिक कृषि विशेषकर औषधियों पौधों के उत्पादन के लिए जागरूक किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ महेली-बसेड़ी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की गुणवत्ता सही न होने पर कार्य की तकनीकी जांच कराये जाने की बात कही। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनीडांडा का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को कक्षों में अव्यवस्थित सामान को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। साथ ही लैब टैक्निीशियन की नियुक्ति को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख नैनीडांडा प्रशान्त बछवाण, खण्ड विकास अधिकारी संतोष जैठी, सहायक खण्ड अधिकारी मोहन चन्द मठपाल, जितेन्द्र सिंह नेगी, लेखाकार सरफजराज अली सहित संबंधित अधिकारी/कार्मिक उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
  • गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
  • केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
  • गायक कैलाश खेर पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम, मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित
  • पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए
  • भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर
  • नरसिंह जयंती पर सजा ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक मंदिर, 25 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार
  • बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.