बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने ली मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2020 5:49 अपराह्न

पौड़ी : विकास भवन सभागार में आज प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से क्रमवार योजनाओं की जानकारी ली। कहा कि यह योजना प्रथम चरण में उन गांवों में चलाई जाए, जहां 50 प्रतिशत से अधिक परिवार पलायन कर चुके हैं। जिसके तहत 91 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत निर्धारित किया गया है कि पलायन को रोक कर आजीविका के संसाधनों को बढ़ावा दिया जाए। जिसके तहत राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 3 करोड़ 84 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

 

गुरूवार को आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि योजनाओं में लाभार्थियों का चयन निष्पक्ष रूप से किया जाएगा, और जहां पर मजदूरों की जरूरत होगी तो मनरेगा की सहायता से कार्य किया जाएगा। कहा कि पलायान रोकने के लिए चयनित गांवों में कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वरोजगार प्रशिक्षण में कौशल का पंजी ऐप में पंजीकरण आवश्यक रूप से कराना सुनिश्चित करें। साथ ही लाभार्थियों का होप पोर्टल से रजिस्ट्रेशन कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन एक वर्ष के लिए होगा, किन्तु विशेष परिस्थितियों में डेढ़ वर्ष हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में पलायन रोकने हेतु मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, पॉलीहाउस, उरेडा के माध्यम से सोलर प्लांट आदि के क्षेत्र में कार्य के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहन करना सुनिश्चित करेंगे तथा योजना की विस्तृत जानकारी दें। साथ ही जिन क्षेत्रों में सेब, अखरोट, किवी की पैदावार की जा सकती है वहां इस पर कार्य के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि फ्लोरीक्लचर, बागवानी, मशरूम उत्पादन व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन से भी पलायन को रोका जा सकता है। उन्होंने पशुपालन, रेशम, मत्स्य, कृषि, उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि 91 चयनित गांवों को सीसी मार्गो को मनरेगा की सहायता से तैयार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा, सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, डीपीआरओ एमएम खान, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार, स्वजल दीपक रावत, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, लघु सिचांई राजीव रंजन आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.