शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकासखंड स्तर पर बैंक शाखावार ऋण मेला करें आयोजित – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 18, 2020 7:41 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी बैंकर्स को प्रत्येक विकासखंड स्तर पर रोस्टर जारी कर बैंक शाखावार ऋण मेला आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने ऋण मेला तथा उसके लक्ष्यों को इसी माह में पूरा करने के भी निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने बैंकर्स को इस कार्य में कतई लापरवाही न बरतने को कहा है। कहा कि ऋण वितरण के लक्ष्यों की समीक्षा आगामी जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को बैंक ऋण को तय समय पर नहीं दिये जाने पर अप्रसन्नता जताई। कहा कि बैंक ऋण के मामलों में जनपद की स्थिति बेहद कम है। उन्होंने कहा कि बैंक प्रत्येक विकासखंड स्तर पर ऋण मेला आयोजित करें। साथ ही सभी संबंधित रेखीय विभाग भी मेले के माध्यम से अपनी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाए। कहा कि विभागीय योजनाओं से लाभ अर्जित करने वाले लाभार्थियों के बैंक ऋणों को और अधिक सुगम बनाया जाए। जिससे कि सरकार की योजनाओं से लोग अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। मेले में पात्र काश्तकारों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाये जाएं।

जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को जारी रोस्टर के अनुसार प्रत्येक विकासखंड में इसी माह में अपने-अपने बैंक शाखावार ऋण मेला सम्पन्न करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ-साथ एनआरएलएम, उद्योग, कृषि, दुग्ध, समाज कल्याण, सहकारिता, पशुपालन, उरेडा, मत्स्य तथा ग्राम्य आदि विभागों को भी ऋण मेला में प्रतिभाग करने को कहा है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.