मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : श्रमिक पंजीकरण शिविर में उमड़ी भीड़, 2779 से अधिक श्रमिकों के बने कार्ड

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 11, 2026 11:52 अपराह्न

पौड़ी : चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में श्रमिक पंजीकरण और नवीनीकरण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंच रहे हैं। पिछले चार दिनों में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों में 2779 से अधिक श्रमिकों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। बुधवार को तहसील सतपुली स्थित वेडिंग प्वाइंट में श्रम विभाग की ओर से आयोजित पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों को पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण पूरा नहीं हो जाता, तब तक प्रक्रिया जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के 9.5 लाख सक्रिय श्रमिकों को भी उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। 90 दिन कार्य पूरा करने वाले मनरेगा श्रमिक इन योजनाओं के पात्र होंगे। उन्होंने श्रमिकों से नियमित रूप से पंजीकरण का नवीनीकरण कराने की अपील की। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रमिक केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की विकासशक्ति हैं। प्रदेश के निर्माण और विकास में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘श्रमेव जयते’ मंत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र श्रमिक को पंजीकरण या नवीनीकरण के लिए अनावश्यक परेशानी न हो। बोर्ड के अंतर्गत संचालित पुत्री विवाह अनुदान, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, औजार सहायता और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शिविर का समय बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण सुनिश्चित करने को कहा। 

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक कुमार, ईओ नगर पंचायत सतपुली पूनम, खंड विकास अधिकारी जयहरीखाल रवि सैनी, द्वारीखाल जयकृत बिष्ट सहित बृजमोहन रावत, सुरेंद्र रावत, दिगंबर रावत, वेद प्रकाश वर्मा, अंकित कुमार, गंगा खंतवाल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.