रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : खिर्सू में पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम, निर्माण कार्य अंतिम चरण में

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 13, 2026 2:05 अपराह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू विकासखंड में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्टेडियम के तैयार होने से क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर एवं व्यवस्थित खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

खिर्सू का यह मैदान लंबे समय से आसपास के क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों और सेना भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र रहा है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा यहां दौड़ और शारीरिक अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। आधुनिक स्टेडियम तैयार होने के बाद युवाओं को दौड़, बीम, लंबी कूद सहित विभिन्न शारीरिक अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे सेना भर्ती और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

स्टेडियम के निर्माण से खिर्सू क्षेत्र में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा और युवाओं को नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। खिर्सू में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्टेडियम के तैयार होने से युवाओं को अभ्यास के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।

खिर्सू में स्टेडियम के निर्माण को लेकर स्थानीय युवाओं में भी उत्साह है। युवाओं ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर जारी, कॉलेज की मस्ती से प्यार और बदले तक की कहानी
  • देर शाम बेस अस्पताल पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वायरल संक्रमण एवं अन्य मरीजों का जाना हाल
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • पूर्व ओएसडी से कैश-ज्वैलरी बरामदगी के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस के दो पदों से हटने की पेशकश
  • उत्तराखंड : जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • 80’s रेट्रो फोटो ट्रेंड के बहाने साइबर ठगी का खतरा, फर्जी ऐप और APK से रहें सावधान
  • पौड़ी में बागवानी ने पकड़ी रफ्तार, 06 साल में 30 हजार से अधिक किसानों तक पहुंची सरकारी योजनाओं की मदद
  • नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.