रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने ऊखीमठ से किया भव्य प्रस्थान, 02 मई को खुलेंगे कपाट

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2025 3:39 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल-विग्रह डोली आज ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना और सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धापूर्वक प्रस्थान कर गई। डोली प्रस्थान के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और चारों ओर ‘‘जय केदारनाथ‘‘ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
डोली आज अपने प्रथम पड़ाव, श्री विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात् 29 अप्रैल को प्रातः डोली गुप्तकाशी से प्रस्थान कर फाटा पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगा। 30 अप्रैल को फाटा से आगे बढ़कर डोली श्री गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड पहुंचेगी और वहीं विश्राम करेगी। 1 मई को डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपराह्न में श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी। 2 मई को प्रातः 7ः00 बजे, वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधि पूर्वक खोले जाएंगे।
इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बाबा केदार की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद प्रदान करने की मनोकामना मांगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी रिकॉर्ड तीर्थयात्री बाबा का आशीर्वाद लेने धाम पहुंचेंगे। कहा कि यात्रा को लेकर सरकार व प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
श्री बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल ने कहा कि यात्रा को लेकर बदरी-केदार मंदिर समिति की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को प्रातः डोली गुप्तकाशी से प्रस्थान कर फाटा पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगा। 30 अप्रैल को फाटा से आगे बढ़कर डोली श्री गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड पहुंचेगी और वहीं विश्राम करेगी। 1 मई को डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपराह्न में श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी। 2 मई को श्री केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केदारपुरी के रक्षक भुकुंट भैरव की रविवार को देय सायं पूजा की गई थी। इस अवसर पर श्री केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी बागेश्वर लिंग, वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग सहित बीकेटीसी के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या श्रद्धालू मौजूद रहे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.