शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंचायतें मजबूत होकर अपनी आर्थिकी के साधन करें तैयार – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

महाराज ने जनपद को दी 625.62 लाख की सौगात 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 12, 2022 5:47 अपराह्न
 
रुद्रप्रयाग। पंचायतें मजबूत होकर अपनी आर्थिकी के साधन तैयार करें। अधिकारी छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण निचले स्तर पर ही शीघ्रता से करें। उक्त बात जनपद मुख्यालय पर सोमवार को लोक निर्माण एवं पंचायती राज विभाग की 625.62 लाख की धनराशि की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तिलवाड़ा स्थित पर्यटक आवास गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात् कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी राज्य एवं जनपद के विकास के लिए वर्क कल्चर डेवलप करते हुए विकास कार्यों में अपनी संपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजाओं का लाभ आम जनमानस तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जाती हैं उनका यथाशीघ्र सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समाधान करें।
उन्होंने कहा कि जनपद में बाबा केदारनाथ धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं तथा केदारनाथ यात्रा को और अधिक सुगम और सरल बनाने के लिए इस दिशा में सभी को बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि यह जनपद पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए पर्यटन सर्किट बनाए जाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। प्राचीन मंदिरों को और अधिक विकसित करते हुए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्तिक स्वामी एवं कालीमठ को भी डेवलप किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद के अंतर्गत जो भी सड़के हैं उन सभी सड़कों को सुगम यातायात के लिए दुरस्त कर गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने बेलनी पुल में आवश्यक सेवा एंबुलेंस की आवाजाही के लिए निर्देश देते हुए बेलनी पुल के निर्माण एवं मरम्मत संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा से जो भी योजनाएं क्षतिग्रस्त होती हैं उन योजनाओं का प्रस्ताव तत्परता से प्रस्तुत करते हुए प्राथमिकता से कार्य शुरू किया जाए। उन्होने कहा कि सड़कों की नालियों की रख-रखाव व मरम्मत के लिए इस दिशा में स्थानीय लोगों एवं महिला मंगल दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पंचायतों को और अधिक मजबूत करने तथा पंचायतों की आमदनी को बढ़ाए जाने के लिए सभी को इस दिशा में बेहतर ढंग से कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत किसी आपदा से निपटने तथा त्वरित राहत राशि उपलब्ध कराए जाने हेतु सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रतिवर्ष 10 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लाॅक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी आम चुनाव के तहत ही किए जाने के लिए प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर उन्होंने जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को भी सुना गया।
केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए अन्य जनपदों से भी अधिकारियों की तैनाती किए जाने की मांग की गई तथा विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने सड़कों की नालियों के रख-रखाव एवं दुरस्त किए जाने के संबंध में स्थानीय महिला मंगल दलों के द्वारा किए जाने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ शैला रानी रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अधि. अभियंता लोनिवि जीएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, अधीक्षण अभियंता लोनिवि गोपेश्वर राजेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, सहायक अभियंता एनएच राजवीर सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, सभासद नगर पालिका सुरेंद्र सिंह रावत सहित जन प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
  • राज्य में “सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” बना सुशासन की नयी पहचान, 73 कैम्पों में 64 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न; उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
  • धामी कैबिनेट के अहम फैसले : रिवर राफ्टिंग की नई नियमावली को मंजूरी, मदरसा बोर्ड का बजट होगा समाप्त
  • चढ़ावे पर सवाल, प्राधिकरण पर बवाल, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
  • दस साल से अधूरा कैंपस कॉलेज का सपना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.