गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हमारे खिलाड़ियों ने बनाया राष्ट्रीय खेलों को भव्य, समापन कार्यक्रम भी होगा शानदार – खेल मंत्री रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2025 11:20 अपराह्न

 

  • हमारे खिलाड़ियों ने बनाया राष्ट्रीय खेलों को भव्य, समापन कार्यक्रम भी होगा शानदार : रेखा आर्या
  • खेल मंत्री ने समापन समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की
  • प्रदेश के सभी मेडल विनर को समारोह में आमंत्रित करने के निर्देश

हल्द्वानी: खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया है। बुधवार को उन्होंने काठगोदाम सर्किट हाउस में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर समापन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी मेडल विनर को समापन समारोह में शामिल किया जाए।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय खेलों को उच्च स्तरीय सुविधाओं वाला आयोजन बनाने के हर संभव प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली है लेकिन सही अर्थों में हमारे एथलीट्स के प्रदर्शन ने इस आयोजन को भव्य बना दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल स्पर्धाएं खत्म होने में थोड़ा ही समय बचा है और हमारे प्रदेश की टीम का पदक तालिका में ऐतिहासिक रूप से छठे या सातवें नंबर पर रहना हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी योगेंद्र सिंह, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना चौहान, एसएसपी नैनीताल पीएस मीणा वह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नेशनल गेम्स के अब तक के सफर की दिखेगी झलक

समापन समारोह में एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें खेल शुरू होने से लेकर अब तक की पूरी झलक दिखेगी। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इन राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने अपने इवेंट्स में नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं उन सभी को सम्मानित किया जाएगा।

सटीक टाइमिंग के साथ होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

समापन समारोह जिस समय शुरू होगा उससे एक दिन पहले ठीक उसी समय से प्रोग्राम का फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि अगर फुल ड्रेस रिहर्सल में कोई छोटी-मोटी कमी सामने आती है तो उसे तुरंत सुधार लिया जाएगा

योगासन के एशियन गेम्स में शामिल होने का जश्न

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विशेष रूप से निर्देशित करके समापन समारोह के दौरान कुछ मिनट के लिए योगासन के प्रदर्शन को भी शामिल करने के लिए कहा है। खेल मंत्री का कहना था कि हमारा परंपरागत खेल योगासन अब एशियन गेम्स में भी एक इवेंट के तौर पर शामिल होने जा रहा है। यह न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।इसलिए राष्ट्रीय खेल के समापन अवसर पर योगासन का विशेष प्रदर्शन किया जाना चाहिए।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.