शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2026 1:09 पूर्वाह्न

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडाउन में विद्यार्थियों में “मेरी पृथ्वी, मेरी जिम्मेदारी” की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 1 से 7 जुलाई 2026 तक वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विविध सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का  आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए “पृथ्वी की हरित आच्छादन का उत्सव” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य “मेरी पृथ्वी, मेरी जिम्मेदारी” विषय पर अंतरसदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिवाजी सदन के अर्निश तोमर ने प्रथम, नेहरू सदन के आयुष मिश्रा ने द्वितीय तथा सुभाष सदन की परिधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में देवदार एवं बाँज के कुल 30 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं हरित परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी नारों एवं आकर्षक प्लेगकार्ड के माध्यम से वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। यह रैली विद्यालय परिसर से शताब्दी द्वार, जीआरआरसी तक निकाली गई।

शताब्दी द्वार पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम, कर्नल कुलदीप सिरोही, सेना मेडल तथा अन्य सैन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में “मेरी पृथ्वी, मेरी जिम्मेदारी” विषय पर सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों की  प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि स्वच्छता की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए तथा प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर के आसपास कम से कम 10 मीटर क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वच्छतायुक्त बनाए रखने का संकल्प लेकर उसे व्यवहार में उतारे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण का भी आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने वन महोत्सव सप्ताह के सफल आयोजन पर समस्त प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन को बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • दर्दनाक रेल हादसा : पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
  • रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत
  • तरसाली-फाटा मार्ग पर हादसा, दो की मौत
  • श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश, पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने का किया आहवाहन
  • मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
  • श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
  • स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया बंधक! मुठभेड़ में दो SOG सिपाहियों को लगी गोली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.