सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टैक्स लगाये जाने का विरोध रहेगा जारी – मेयर हेमलता नेगी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2020 8:17 अपराह्न

कोटद्वार । नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी ने बोर्ड बैठक के प्रस्ताव को लेकर कुछ पार्षदों एवं भारतीय जनता पार्टी के लोगों पर अनावश्यक बयानबाजी एवं नगर निगम को राजनीति का आखाड़ा बनाने का आरोप लगाया।कहा कि वह किसी भी कीमत पर जनता पर अनावश्यक टैक्स नहीं लगनी देगी, कहा कि जनता के हित के लिए उनका लगातार संघर्ष जारी रहेगा।

नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता करते हुए महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि जो लोग बोर्ड बैठक के प्रस्ताव को आधार बनाकर दुष्प्रचार कर रहे है, उक्त प्रस्ताव को तो प्रदेश सरकार के आदेश पर नगर आयुक्त के द्वारा बोर्ड की बैठक में लाये जाने वाले प्रस्ताव में शामिल किया है, कहा कि जब प्रदेश सरकार ने नगर निगम में सम्मिलित किये गये नये ग्राम सभाओं से अगले दस सालों तक किसी भी प्रकार का टैक्स न लिये जाने की घोषणा की गयी, लेकिन इसके बाद अपनी घोषणा से पलटते हुए अगले आदेश में प्रदेश सरकार के द्वारा कोटद्वार भाबर के लोगों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भूखंडों पर टैक्स लगाने का आदेश जारी कर दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कहा कि प्रदेश सरकार के फरमान के बाद भी लोगों को आपत्ति दर्ज करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। महापौर ने कहा कि पार्षदों को भी टैक्स को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूक करने की गुजारिश की गयी थी, लेकिन कुछ पार्षद जागरूक करने के बजाय लोगों को भ्रमाने में लगे हुए थे, महापौर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान में टैक्स लगाये जाने के विरोध मे उनका तथा पार्षदों का विरोध जारी रहेगा तथा आगामी बोर्ड बैठक में प्रदेश सरकार के द्वारा अगले दस सालों तक टैक्स न लिये जाने के आदेश सहित नये सम्मिलित ग्राम क्षेत्रों में कर न थोपे जाने का बैठक में प्रस्ताव लाया जायेगा।

महापौर ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल कोटद्वार भाबर में एक भी विकास कार्य नहीं हो पाये है, ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए प्रदेश सरकार भूमि नहीं दे पायी, आवारा पशुओं की समुचित व्यवस्था करने में प्रदेश सरकार फेल हो चुकी है, साथ ही नगर निगम में सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों को जरूरत के हिसाब से नियुक्त नहीं कर पायी है, यहां तक अभी तक नगर निगम कार्यालय का भी निर्माण भी नहीं करवाया गया है, इन्हीं मुद्दो से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कुछ लोग भ्रामक प्रचार करते हुए अर्नगल बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों पर अनावश्यक टैक्स लगाने का षडयंत्र रच रही है, उन्होंने कोटद्वार भाबर की जनता से टैक्स का पुरजोर विरोध करने की अपील की है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम
  • एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत 2047 से जुड़ेंगे उत्तराखंड के नागरिक
  • धामी कैबिनेट के फैसले : पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए
  • कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी
  • पाकिस्तान की फिर किरकिरी : महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया 
  • ​कोटद्वार से संयुक्त राष्ट्र तक, कीर्ति शर्मा ने दुनिया के सामने रखा भारत का विजन
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.