सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूरे विधि विधान के साथ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, भक्तों ने पूजा-अर्चना कर किया पुण्य अर्जित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2021 8:23 अपराह्न

चमोली : देवाल ब्लाक के वाण गांव में स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट सोमवार को शुभमुहूर्त अपराह्न 2.05 बजे पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। कपाट खुलने पर भक्तों ने लाटू देवता की पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित किया।

सोमवार सुबह से वाण स्थित लाटू मंदिर में विधि विधान से कपाट खोलने प्रकिया शुरू हुई। लग्नानुसार मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने पवित्र कुंड में स्नान कर आंख में पट्टी बांधकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के पंडित उमेश चंद्र कुनियाल एवं रमेश कुनियाल द्वारा वेद मंत्रोच्चारण कर यज्ञ हवन कर मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद देवनृत्य हुआ। लाटू के पश्वा ने भक्तों को प्रसाद स्वरूप आर्शीवाद दिया। कोविड महामारी के चलते इस बार कपाट खुलने के समय सीमित संख्या में ही ग्रामीण मौजूद रहे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लाटू देवता की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश और देश को कोरोना महामारी से बचाने की कामना की। उन्होंने आम जनता से भी कोविड के नियमों का पालन करने, शारीरिक दूरी बनाए रखने, नियमित रूप से मास्क पहनने और कोविड वैक्सीन जरूर लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने देश और परिवार को स्वस्थ्य रखना है तो हम सबको वैक्सीन जरूर लगानी चाहिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के वाण पहुंचने पर थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, देवाल ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, किशन दानू, थराली एसडीएम सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष डीएस पंवार, लाटू मन्दिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी आदि गणमान्य नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि लाटू देवता के प्रति अटूट आस्था के चलते दूर’दूर से श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहता है। हिमालयी महाकुंभ नंदा देवी राजजात यात्रा का ये आखिरी पड़ाव है, इसके बाद निर्जन पड़ाव शुरू हो जाते हैं। रूपकुंड, बेदनी बुग्याल और आली बुग्याल का बेस कैंप वाण गांव है। लाटू देवता के मंदिर के अंदर क्या है, किसी को नहीं मालूम। बारह बरस बाद जब नंदा मायके (कांसुवा) से ससुराल (कैलाश) जाते हुए वाण पहुंचती हैं, तब इस दौरान नंदा का लाटू से भावपूर्ण मिलन होता है। इस दृश्य को देख यात्रियों की आंखें छलछला जाती हैं। यहां से लाटू की अगुआई में चैसिंग्या खाडू के साथ राजजात होमकुंड के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन, वाद्य यंत्र राजजात के साथ नहीं जाते। वहीं मान्यता है कि वाण में ही लाटू सात बहनों (देवियों) को एक साथ मिलाते हैं। लाटू देवता पूरे पिंडर दशोली(आंशिक) क्षेत्र के ईष्टदेव हैं। दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना लेकर लाटू के मंदिर में आते हैं। कहते हैं यहां से मांगी मनोकामना जरुर पूरी होती है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
  • देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.