गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गोपेश्वर की सफाई व्यवस्था को ओएनजीसी का सहारा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2026 1:11 पूर्वाह्न
  • पालिका को मिले 5 फॉगिंग मशीन और 25 कूड़ा ठेली

गोपेश्वर (चमोली)। ओएनजीसी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी की ओर से शहर की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ओएनजीसी ने नगर पालिका परिषद गोपेश्वर को दो तीन हजार लीटर क्षमता वाले पानी के टैंक, पांच फॉगिंग मशीन और 25 कूड़ा उठाने वाली हाथ ठेलियां समेत अन्य सफाई उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिवालिक सोसायटी के प्रतिनिधियों ने सफाई उपकरण नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत को सौंपे। इन उपकरणों से शहर में कूड़ा उठान, फॉगिंग और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है। पूर्व ओएनजीसी अधिकारी एल. मोहन लखेड़ा ने बताया कि ओएनजीसी सीएसआर के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता समेत सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में पर्वतीय क्षेत्रों को सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग सीएसआर प्रस्तावों के माध्यम से अब तक ढाई हजार से अधिक सरकारी विद्यालयों को फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने ओएनजीसी के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में मिले उपकरण नगर पालिका के लिए उपयोगी साबित होंगे और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक/एचसीए नीरज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक पवन कुमार सैनी और सीएसआर प्रभारी विशाल शर्मा ऑनलाइन जुड़े। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट और जीआईसी गौणा के पीटीए अध्यक्ष गजेंद्र रावत को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान शिवालिक सोसायटी के अध्यक्ष उत्तम रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर बिष्ट, सचिव दयाल सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, नंदन सिंह बिष्ट,  वीरेंद्र सिंह असवाल, दीपक भट्ट, अभिषेक बडोनी, सुरेंद्र सिंह नेगी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार पंत समेत सभासद, अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सात ब्लॉकों के बच्चों ने रंगों और शब्दों में सजाया भारत का सपना, ‘मेरे सपनों का भारत’ में दिखी नई पीढ़ी की सोच
  • पौड़ी में दिव्यांगों-वरिष्ठों के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, 11 शिविरों में होगा परीक्षण और उपकरणों का वितरण
  • वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत
  • केंद्र से आई उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर, साइंस सिटी के लिए 14 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत
  • बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से देशभर में देवभूमि की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की पहचान पहुंचाने का किया आह्वान
  • बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने इस कारण छोड़ी भाजपा
  • दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम
  • 2 अक्टूबर को पौड़ी में रहेगा ड्राई डे, शराब-बीयर की बिक्री पर पूर्ण रोक
  • सेंगोल से सुशासन तक, नई किताब में बदली इतिहास और शासन की तस्वीर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.