posted on : जुलाई 26, 2023 5:05 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार पुलिस टीम ने बुधवार को शान्ति व्यवस्था, चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति शाहिद उर्फ भूरा, उम्र-23 वर्ष, पुत्र नसीम, निवासी-खुमरा बस्ती, इन्दिरानगर, आमपडाव, कोटद्वार को 04.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्व कोतवाली कोटद्वार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पौड़ी पुलिस का युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्व अभियान लगातार जारी है।



