मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इकाई की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2021 7:59 अपराह्न

पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इकाई की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 15-15 दिन का सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिये प्रशिक्षक अन्य राज्यों से बुलाए जाएंगे, इससे महिलाएं घर पर ही रहकर विभिन्न स्वरोजगार परक कार्य अपनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि उच्च स्तर के मास्क बनाकर उन्हें अन्य शहरों में निर्यात करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकासखंड़ों से आये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार परक कार्यो के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला समूह को बाजार की मांग के अनुसार अपने उत्पादों को तैयार करना चाहिये, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में मास्क की बाजार में अधिक मांग है। कहा कि महिलाएं जो मास्क बनाये उसके लिए सही उत्पाद को चुनकर प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर आकर्षक पैंकिंग के साथ बाजार में उतारें। कहा कि मास्क को सही कीमत पर बेचें और प्रयास करें कि हर आयु वर्ग के लिये अलग-अलग तरह के मास्क हो। कहा कि महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार-प्रसार कर सकती हैं। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार करने में सहयोग करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह डिजाइनर मास्क बनाएं और उसकी गुणवत्ता बेहतर हो, जिससे की उन्हें बड़े शहरों में बिक्री के लिये भेजा जा सके।

कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूहों को अन्य कोर्स यथा ब्यूटी पार्लर, अचार प्रशिक्षण, बुनाई मशीन आदि का प्रशिक्षण भी देने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि प्रशिक्षण विकासखंड़ो में दिलाया जाए, तो बेहतर होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को घर के पास की प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं पहाड़ में मौजूद संसाधनों से बने उत्पादों को अधिक महत्व दें, जिससे महिलाएं अपनी आर्थिकी के बढ़ाने के साथ पहाड़ी संस्कृति को भी बढ़ावा दे सकें। इस अवसर पर पीडी संजीव कुमार रॉय, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र कोटद्वार मृत्युजंय सिंह, फैशन डिजाइनर आस्था चंदेल सहित विभिन्न महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.