शनिवार, मई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

समान नागरिक संहिता को लेकर सब-रजिस्ट्रारों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2025 3:22 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की उपस्थिति में बुधवार को करियर काउंसलिंग सभागार नई टिहरी यूसीसी के तहत सब-रजिस्ट्रारों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में समान नागरिक संहिता उत्तराखण्ड 2024 के तहत पंचायत पोर्टल एवं अन्य विभागीय पोर्टल, योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने सब-रजिस्ट्रारों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए पोर्टल में हुए बदलावों से भलीभांति अवगत होने को कहा। कहा कि यूसीसी के क्रियान्वयन में जो भी दिक्कतें सामने आ रही हैं, उनका निस्तारण प्रशिक्षण के दौरान कर लें। जिलाधिकारी ने कार्यालयों में होने वाले स्थानांतरण को लेकर अपनी पसंद के तीन स्थान देने और अपना पूर्ण योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन को लेकर सभी तैयार रहे और आपदा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरा रखे। क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को नोट करें तथा विश्वास में लेते हुए तत्काल समस्याओं का समाधान करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि फील्ड कर्मचारी गांव में ट्रैवल प्लान शेयर करें, ताकि जनता को इधर उधर न भटकना पड़े। गरीब लोगों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए जल्द समाधान करें। जहां नेटवर्क की पहुंच नहीं है, ऐसे गांवों की सूची उपलब्ध कराने एवं आपदा के दृष्टिगत आपातकालीन आश्रय चिन्ह्ति करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि किसी गांव में राशन की दुकान बंद हो तो उसकी सूचना शीघ्र दें, ताकि मानसून से पहले तैयारी की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में नए लोगों को अपने अनुभव साझा करें, अपनी एक अच्छी छवि बनाये रखें। सरकार के प्रतिनिधि बन कर लगन से काम कर विभाग का और सरकार का नाम ऊंचा करें।
अपर जिलाधिकारी ए.के. पाण्डेय ने यूसीसी में जनता को आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। डीपीआरओ ने नो कॉस्ट वाली योजनाओं पर फोकस करते हुए उनको प्राथमिकता देने को कहा। इससे पूर्व ग्राम पंचायत संगठन अध्यक्ष त्रिलोक पोखरियाल ने जिलाधिकारी द्वारा सिविल सेवा दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करने पर प्रशस्ति पत्र पढ़कर अभिनंदन ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीपीआरओ एम.एम. खान, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा रानी, आईटीडीए देहरादून से अंकित अग्रवाल डेटा एनालिस्ट सहित सब- रजिस्ट्रार/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ग्रीन कुंभ की ओर बढ़ता हरिद्वार, मेलाधिकारी सोनिका ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रुद्रपुर में आवास, ट्रांसपोर्ट नगर और कॉमर्शियल हब परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कहा – बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित
  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल
  • भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
  • शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डीजल, पेट्रोल, एलपीजी समेत जरूरी वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.